यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honey Milk Benefits: दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलेंगे कई सारे फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Honey Milk Benefits हमारे बुजुर्ग हमेशा से ही दूध में शहद मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- दूध और शहद मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
- इस कॉम्बिनेशन को पीने से कई समस्याओं से राहत मिलती है।
- आइए जानते हैं दूध और शहर पीने के कुछ गजब के फायदे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honey Milk Benefits: दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, इसमें शहद मिलाकर पीने से इसके गुण दोगुना हो जाते हैं। शहद और दूध एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है, जिसे अक्सर ड्रिंक और डेसर्ट के रूप में देखा जाता है। इन दोनों ही सामग्रियों में औषधीय गुणों को भंडार होता है, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। अगर आप आज तक दूध और शहद के फायदों से अनजान हैं, तो चलिए आज आपको बताते हैं, इसके कुछ गजब के फायदे-
पाचन में सुधार करे
एक स्वादिष्ट ड्रिंक होने के साथ ही शहद और दूध हमारे पाचन के लिए भी काफी गुणकारी होता है। इसे पीने से पाचन तंत्र को बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलती इतना ही नहीं यह ऐंठन और कब्ज से राहत दिलाने में भी सहायता करता है।
यह भी पढ़ें- दिल के लिए हानिकारक हो सकती है मैग्नीशियम की कमी, इन लक्षणों से करें पहचान
हड्डियों का बेहतर स्वास्थ्य बनाए
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो शहद और दूध आपके लिए एक परफेक्ट ड्रिंक साबित होगा। दूध में भरपूर कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाता है, जबकि शहद आपकी डाइट में एनर्जी और मिठास जोड़ता है। ऐसे में शहद और दूध पीने से हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
एंटी-एजिंग
नियमित रूप से शहद और दूध पीने से आपको एजिंग के लक्षणों को कम करने से मदद मिल सकती है। आप चाहे तो इसके सीधे फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से उम्र बढ़ने के संकेतों, जैसे झुर्रियों और काले धब्बों से निजात मिलती है और आपकी त्वचा युवा और चमकदार बनती है।
खबरें और भी
त्वचा को बनाए हेल्दी
इन दिनों लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि हमारी त्वचा भी काफी प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आप अपना त्वचा को क्लीन, क्लियर और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो शहद और दूध का कॉम्बिनेशन एक बढ़िया ऑप्शन साबित होगा।
अनिद्रा का इलाज
एक गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है। दरअसल, दूध में चीनी मिलाने की जगह शहद मिलाने से यह ऑरेक्सिन को रोकता है, जिससे गुणवत्तापूर्ण नींद में सहायता मिलती है।
स्टेमिना बढ़ाए
रोजाना सुबह दूध और शहद पीने से शरीर में आवश्यक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की पूर्ति होती है। इससे आपके शरीर को नई एनर्जी मिलती है और आपका स्टेमिना भी बढ़ता है।
मुंहासों को रोकने में मददगार
दूध और शहद, अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के की वजह से मुंहासे और उसके निशानों से लड़ते हैं। साथ ही सभी उम्र के लोगों को साफ, दाग-धब्बे रहित त्वचा प्रदान करने मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- वजन कम करने के सफर में बादाम को बनाएं अपना हमसफर, जानें क्या है इसके अन्य फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik