Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eye Disease Symptoms: आंखों से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं ये लक्षण, भारी पड़ सकती है इनकी अनदेखी

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 03:03 PM (IST)

    आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह हमें देखने में मदद करता है और इसलिए इसके बिना जीवन की कल्पना करना तक मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि ...और पढ़ें

    इन लक्षणों से करें आई डिजीज की पहचान
    इन लक्षणों से करें आई डिजीज की पहचान

    HighLights

    1. आंखें हमारे शरीर के संवेशनशील अंगों में से एक हैं।
    2. कई वजहों से हमारी आंखें विभिन्न समस्याओं का शिकार हो जाती हैं।
    3. ऐसे में कुछ शुरुआती लक्षणों से इनकी पहचान कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Eye Disease Symptoms: आंखें हमारे शरीर के सबसे अहम और संवेदनशील अंगों में से एक है। हमारे सेंस ऑर्गन में से एक आंखें देखने में हमारी मदद करती हैं। यही वजह है कि इनके बिना अपने जीवन की कल्पना करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए अपनी आंखों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई वजहों से हमारी आंखें विभिन्न समस्याओं का शिकार होने लगती हैं, जिसे कई लोग गंभीरता से नहीं लेते और इसकी वजह से यह समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे जरूरी है कि आंखों से जुड़ी इस समस्याओं की समय से पहचान की जाए।

    आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेत या लक्षण बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आंखों से जुड़ी समस्याओं की आसानी से पहचान कर पाएंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लक्षण-

    यह भी पढ़ें- क्या है ग्लूकोमा, जो छीन लेता है आंखों की रोशनी? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव

    आंखों से जुड़ी आम समस्याएं

    हमारी आंखें कई समस्याओं का शिकार हो सकती हैं, जिनके विभिन्न लक्षण होते हैं। आंखों से जुड़ी इन अंतर्निहित स्थितियों मैक्यूलर डिजनरेशन, रेटिनल डिटेचमेंट, रिफ्रेटिव एरर्स, ड्राई आई सिंड्रोम, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और यहां तक ​​कि मायोपिया भी शामिल हैं। इन लक्षणों से करें आंखों से जुड़ी बीमारियों की पहचान-

    आईरिस के रंग में बदलाव

    अगर आपके आईरिस यानी आपकी आंख का रंगीन भाग में बदलाव नजर आ रहा है, तो यह किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। अपनी आईरिस के रंग में किसी भी तरह के बदलाव पर नजर रखें, क्योंकि यह कुछ आई डिजीज की उपस्थिति का संकेत हो सकता है।

    क्रॉस्ड आईज

    क्रॉस्ड आईज या स्ट्रैबिस्मस, जिसे आमतौर पर भेंगापन कहा जाता है, अक्सर बचपन में होती है। हालांकि, यह कुछ वयस्कों में भी हो सकता है और विभिन्न अंतर्निहित स्थितियों का संकेत दे सकता है। अगर आप देखते हैं कि आपकी आंखें ठीक से संरेखित नहीं हो रही हैं, तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।

    खबरें और भी

    विजन स्पॉट में काला धब्बा

    अगर आपके विजन स्पॉट में काले धब्बे नजर आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह कई गंभीर नेत्र स्थितियों का लक्षण हो सकता है, जैसे मैक्यूलर डिजनरेशन या रेटिनल डिटेचमेंट, जिसके लिए तुरंत मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत होती है।

    पास या दूर की चीजों पर फोकस करने में मुश्किल

    पास या दूर की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई रिफ्रेटिव एरर्स का संकेत हो सकता है। ऐसे में आंखों की नियमित जांच से इन समस्याओं का जल्द पता लगाने और उन्हें ठीक करने में मदद मिल सकती है।

    डबल विजन

    डबल विजन या डिप्लोपिया, तब होती है जब आपको एक के बजाय दो छवियां नजर आती हैं। यह एक या दोनों आंखों में हो सकता है। यह लक्षण आंखों की मांसपेशियों की कमजोरी, मोतियाबिंद या न्यूरोलॉजिकल कंडीशन सहित कई समस्याओं का संकेत हो सकता है।

    ​खुजली या जलन के साथ सूखी आंखें

    आपकी आंखों में लगातार सूखापन, खुजली या जलन होना ड्राई आई सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। यह एक सामान्य स्थिति है, जो आंख की टियर फिल्म और सतह को प्रभावित करती है।

    आंखों से डिस्चार्ज होना

    आंखों से डिस्चार्ज या आंसू निकलना किसी संक्रमण, एलर्जी या ब्लॉक टियर डक्ट का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें-  क्या आप भी हो जाते हैं ग्लूकोमा और मोतियाबिंद में कंफ्यूज, तो जानें इनमें अंतर

    Picture Courtesy: Freepik