Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chia Seeds Benefits: सर्दियों में आपको हेल्दी बनाएंगे चिया सीड्स, जानें किन समस्याओं से मिल सकती है राहत

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 04:50 PM (IST)

    Chia Seeds Benefits चिया सीड्स कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसे डाइट में शामिल करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं। खासकर सर्दियों में इसे ...और पढ़ें

    सर्दियों में चिया सीड्स खाने के फायदे
    सर्दियों में चिया सीड्स खाने के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chia Seeds Benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग एक्सरसाइज की मदद से खुद को फिट रखते हैं, तो कुछ अपनी डाइट में बदलाव कर खुद को हेल्दी बनाते हैं। खासकर सर्दियों में खाने-पीने के कई सारे विकल्प मिलते हैं। इस मौसम में लोग कई फूड आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। चिया सीड्स इन्हीं में से एक है, जिसे खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं।

    चिया सीड्स, जिसे साल्बा चिया या मैक्सिकन चिया के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। खासकर सर्दियों में इन्हें खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको इसके फायदों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो यहां आज इस आर्टिकल में ह् आपको चिया सीड्स के 7 फायदों के बारे में बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बिना किसी उपकरण इस आसान एक्सरसाइज से पेट करें कम और बनाएं एब्स

    फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार

    चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव तनाव और सेल डैमेज का कारण बनते हैं।

    पोषक तत्वों से भरपूर

    ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से चिया सीड्स में अत्यधिक पौष्टिक गुण होते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके संपूर्ण सेहत को लाभ पहुंचाता है।

    हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए

    चिया सीड्स में क्वेरसेटिन होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट हार्ट डिजीज के विकसित होने की संभावना को कम कर सकता है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करे

    चिया सीड्स में फाइबर की भारी मात्रा पाई जाती है। यह फाइबर इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करने में मदद करता है। इस तरह चिया सीड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    वजन नियंत्रित करे

    अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इन बीजों में घुलनशील फाइबर होता है, जो देर तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचने रहते हैं।

    हड्डियों को मजबूत बनाए

    चिया सीड्स में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

    पाचन में सुधार करे

    चिया सीड्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करते हैं और पाचन बेहतर बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- आपके खर्राटे कर रहे हैं दूसरों की नींद खराब, तो इन तरीकों से पाएं इससे राहत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik