यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shilajit Side Effects: केवल फायदे ही नहीं नुकसानदायक भी है शिलाजीत का इस्तेमाल, जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
Shilajit Side Effects आपने अबतक सेहत के लिए शिलाजीत के कई फायदों के बारे में सुना होगा। इसका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेदिक उपचार में होता आ रहा है। इत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Shilajit Side Effects: शिलाजीत एक काला-चिपचिपा पदार्थ है, जो हिमालय और तिब्बती पहाड़ियों की परतों में पाया जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में होता आ रहा है। आयुर्वेद में, शिलाजीत का इस्तेमाल हड्डी के फ्रैक्चर से लेकर नपुंसकता तक कई तरह की स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों और खनिजों से भरपूर, शिलाजीत के कुछ नुकसान भी हैं।
प्राचीन ग्रंथों में किए गए उल्लेख के मुताबिक शिलाजीत का निर्माण तब हुआ जब गर्मी के मौसम के दौरान, पहाड़ों में भी गर्मी बढ़ जाती थी। इस दौरान पहाड़ की बाहरी परत पिघलने लगती थी, जिससे काले राल जैसे सेमी-सॉलिड पदार्थ का निर्माण होता था। सूखने के बाद इस पदार्थ को प्रोसेस्ड करके सूखा पाउडर बनाया जाता था, जिसे शिलाजीत कहा जाता है। आइये जानते हैं सेहत के लिए शिलाजीत के नुकसान के बारे में।
शिलाजीत के नुकसान क्या हैं?
शिलाजीत के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, हालांकि, किसी को भी इसका सेवन कच्चे या असंसाधित रूप में नहीं करना चाहिए। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे शिलाजीत में भारी मेटल आयन, फ्री रैडिकल, फंगस और अन्य संदूषण हो सकते हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। शिलाजीत के कुछ दुष्प्रभाव यहां दिए गए हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए:
- शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है।
- गठिया की परेशानी को बदतर बना सकता है
- शिलाजीत आयरन के स्तर को बढ़ा सकता है।
- शरीर में आयरन के अत्यधिक निर्माण से हेमोक्रोमैटोसिस जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों को किसी भी रूप में शिलाजीत का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik