Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Milk At Night: रात को दूध पीने से इन बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं आप, आज ही छोड़ दें ये आदत

    Updated: Mon, 20 May 2024 12:29 PM (IST)

    सदियों से हमारे बड़े-बूढ़े कहते आए हैं कि दूध पीना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों को उनकी डाइट में दूध दिया जाता है तो Adults डेयरी प्रोडक्ट् ...और पढ़ें

    रात को दूध पीने के नुकसान। (Image Credit - Freepik)
    रात को दूध पीने के नुकसान। (Image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. रात को दूध पीने से फायदों के साथ कई नुकसान भी हो सकते हैं।
    2. रात के समय दूध पीने से वजन भी बढ़ सकता है।
    3. इसके अलावा ये आदत हमारी डेंटल हेल्थ और डाइजेशन पर भी प्रभाव डालती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोग दूध से होने वाले फायदों के बारे में बात करते हैं, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं करता कि इसे पीने का एक सही समय कौन सा है। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह या दिन के समय दूध पीने का समय कम ही लोगों के पास होता है। ऐसे में लोग रात को सोने से पहले दूध पीते हैं। हालांकि, दूध पीने के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे होते हुए भी, इसे रात को पीने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं।

    आइए जानते हैं रात को दूध पीने से होने वाले नुकसान के बारे में

    1. वजन बढ़ना

    रात को सोने से पहले दूध पीने से कई लोगों की स्लीप साइकिल बेहतर होती है और अच्छी नींद आती है। हालांकि, यह इससे आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं। रात को एक गिलास गर्म दूध पीना मतलब आपके वजन में बढ़ोतरी होना। यह आपके डेली कैलोरी काउंट को बढ़ा सकता है, जिसके कारण आपका वेट गेन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें -  गाय का दूध या प्लांट बेस्ड मिल्क सेहत के लिए कौन बेहतर? जानें दोनों में अंतर

    2. पाचन की दिक्कत

    रात को दूध पीने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि रात में आपकी बॉडी कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करती है। इसके कारण आपके पेट का पाचन धीमा हो जाता है। 

    3. इंसुलिन प्रोडक्शन

    रात को दूध पीना आपकी इंसुलिन रिलीज पर भी प्रभाव डाल सकता है। Milk में मौजूद carbohydrates की मात्रा ज्यादा होने से Circadian Rhythm पर असर हो सकता है। यह हमारी बॉडी के लिए सही नहीं होता। साथ ही, दिल से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। 

    4. गले में बलगम होना

    कई लोगों को रात को दूध पीने के कारण बलगम या कफ बनने की दिक्कत हो सकती है। ज्यादा Mucus बनने की वजह से सांस लेनें में प्रॉब्लम , थ्रोट इंफेक्शन और बहती नाक जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    5. एलर्जिक रिएक्शन

    रात को सोने से पहले दूध पीने से ज्यादा सेंसिटिव लोगों को Milk Allergy हो सकती है। इसके इलाज के लिए आपको किसी डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इसलिए दूध पीने से पहले अपना टेस्ट जरूर कराएं। 

    यह भी पढे़ं - वेट गेन और ब्लोटिंग का कारण बनता है दूध! जानें कुछ आम मिथक और उनकी सच्चाई

    6. डेंटल हेल्थ के लिए है खराब

    दूध में शुगर की काफी मात्रा होती है, इसलिए सोने से पहले इसे लेने और इसके बाद बिना ब्रश किए सोने से आपके दांतों में कैविटीज हो सकती हैं। इसके अलावा, दात सड़ भी सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।