यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cold Water Side Effects: ठंडा पानी पीने का शौक पड़ सकता है सेहत पर भारी, जान लें ये 6 नुकसान
Cold Water Side Effects गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडा पानी पिते हैं। यह तपती धूप में शरीर में जान डालने का काम करता है। कई तरह के ड्रिंक्स बनाने ...और पढ़ें

HighLights
- ज्यादा ठंडा पानी पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।
- फ्रिज का ठंड पानी पीने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
- ठंडा पानी पीने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cold Water Side Effects: तपती गर्मी में ठंडा पानी पीने की बात ही अलग होती है। यह शरीर को चिलचिलाती गर्मी से आराम दिलाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ठंडा पानी पीने से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं। अधिक ठंडा पानी पीने शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है जिससे पाचन क्रिया भी धीमा हो जाती है। तो आइए जानते हैं ज्यादा ठंडा पानी पीने से क्या नुकसान होते हैं।
पाचन तंत्र प्रभावित होता है
जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो खाना पचने में ज्यादा समय लगता है। जिससे हमें एसिडिटी, उल्टी और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सिरदर्द
कई बार ज्यादा ठंडा पानी पीने से सिर में दर्द होने लगता है। दरअसल ठंडा पानी पीने से सिर की नसों पर असर पड़ता है और ये अच्छे से काम नहीं कर पाती हैं । आगे चलकर आपको साइनस की भी समस्या हो सकती है।
एनर्जी कम हो जाती है
ज्यादा ठंडा पानी पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिसके कारण शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता। दरअसल ठंडा पानी शरीर में फैट को रिलीज नहीं कर पाता जिसके कारण थकान महसूस होती है।
कब्ज की समस्या
फ्रिज का ठंड पानी पीने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है। कहते है, जिसे पहले से कब्ज की समस्या हो, तो उसे ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल ठंडा पानी पेट मल को कठोर बनाता है। इससे कब्ज की समस्या होती है । अगर आपको यह समस्या पहले से है, तो ठंडा पानी यह परेशानी और बढ़ा सकता है।
खबरें और भी
गला खराब होता है
जैसा कि हम जानते हैं, ठंडा पानी पीने गले में समस्या हो सकती है । इससे गले का इन्फेक्शन होता है, जिससे कफ बनने लगता है।
हार्ट रेट होता है कम
मनुष्य की बॉडी का तापमान हल्का गर्म होता है, क्योंकि शरीर में बल्ड सर्कुलेशन होता रहता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर के नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है, इससे हृदय गति कम जाती है। कई बार लगातार ज्यादा ठंडा पानी पीने से दिल की बीमारी भी हो सकती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik