Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tea Side Effects: ज्यादा चाय पीते हैं तो हो जाएं सावधान, समय से पहले आ जाएगा बुढ़ापा

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 07:26 AM (IST)

    हमारे यहां चाय के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां लोगों का दिन शुरू चाय के साथ होता है और खत्म भी चाय के साथ ही होता है। साथ ही दिनभर काम के बीच ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं ज्यादा चाय पीने के नुकसान
    क्या आप जानते हैं ज्यादा चाय पीने के नुकसान

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tea Side Effects: चाय हमारे देश में पिए जाने वाले लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय के कप से होती है, तो दिन खत्म भी चाय की चुस्की के साथ होता है। इतना ही नहीं दिनभर ऑफिस और दोस्तों के साथ भी चाय का दौर जारी ही रहता है। खासकर सर्दियों में अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए लगातार चाय पीते रहते हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

    ज्यादा मात्रा में चाय पीने से हमें अनेक तरह की बीमारियों के होने का डर बना रहता है। कोई भी चाय हो चाहे ग्रीन टी हो या फिर ब्लैक टी, सभी कैफिन युक्त होती हैं, जो हमारी सेहत पर धीरे-धीरे असर दिखाने लगती हैं। अगर आप भी रिफ्रेशमेंट के नाम पर या फिर देर रात तक जग कर काम करने के बहाने से चाय पीने वालों में से हैं, तो सावधान हो जाए, क्योंकि इससे होने वाले नुकसान को जानकर आप भी रह हैरान जाएंगे-

    यह भी पढ़ें- पोषण का पावरहाउस हैं Dry Dates, जानें आपके दिल-दिमाग के लिए कैसे फायदेमंद हैं खजूर

    ब्लड शुगर लेवल बिगड़ता है

    कैफिन युक्त चाय में स्वाद के लिए चीनी मिलाई जाती है, जिसके बार-बार सेवन से शरीर में शुगर लेवल असंतुलित होने लगता है। इसकी वजह है आपको डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए बार-बार इसके सेवन से परहेज करें।

    फाइन लाइन्स और झुर्रियां

    चाय के अत्यधिक सेवन से चेहरे पर पहले तो फाइन लाइन्स आती हैं और फिर यही फाइन लाइन्स झुर्रियों में बदल जाती हैं, जिससे आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं। क्या आप भी अपनी उम्र से अधिक दिखना चाहते हैं, अगर नहीं तो फिर ज्यादा चाय पीने से बचें।

    खबरें और भी

    डिहाइड्रेशन की समस्या

    ब्लैक टी हो या ग्रीन टी दोनों ही कैफिन युक्त होती हैं, जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा चाय पीने से हमें बार-बार यूरिन करने की समस्या होती है और ज्यादा यूरिन निकलने और फिर उतना पानी न पीने से डिहाइड्रेशन होने लगता है।

    वजन बढ़ने लगता है

    चाय में चीनी होती है। अगर आप एक कप चाय में एक चम्मच चीनी लेते हैं और दिनभर में चार से पांच कप चाय पीते हैं, तो समझिए उतनी चम्मच चीनी भी आप चाय के साथ पी लेतें हैं, जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

    यह भी पढ़ें-  अल्सरेटिव कोलाइटिस में फायदेमंद है नारियल पानी

    Picture Courtesy: Freepik