Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Milk Side Effects: क्या आप पीते हैं जरूरत से ज्यादा दूध? तो जान लें ये कैसे आपको कर सकता है बीमार!

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 08:08 AM (IST)

    Milk Side Effects पोषक तत्वों से भरपूर दूध न सिर्फ हड्डियों बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ...और पढ़ें

    Milk Side Effects: ज्यादा दूध पीने के क्या हैं नुकसान
    Milk Side Effects: ज्यादा दूध पीने के क्या हैं नुकसान

    HighLights

    1. दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन-ए, विटामिन-डी और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. ज्यादा दूध पीने से सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
    3. फैटी लिवर के मरीजों को दूध पीने से परहेज करना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Milk Side Effects: दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी को रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर दूध शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन-ए, विटामिन-डी जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। कई लोग सुबह नाश्ते में दूध पीना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग रात में सोने से पहले दूध पीते हैं। क्योंकि दूध के कई फायदे हैं, इसलिए लोगों का मानना है कि इसे जितना चाहे पिया जा सकता है। हालांकि, सच यह है कि हर चीज की तरह जरूरत से दूध भी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं, ज्यादा दूध पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

    पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

    कई लोगों को दूध से एलर्जी होती है। ऐसे में जब वे थोड़ा-सा दूध भी पीएंगे तो उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा दूध पीने से सूजन, ऐंठन और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Benefits of Roasted Chana: वेट लॉस से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भुने चने खाने के हैं ढेरों फायदे

    बढ़ सकता है वजन

    दूध प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी उच्च होती है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें सीमित मात्रा में ही दूध पीना चाहिए। ज्यादा दूध पीने से वजन कम होने की जगह बढ़ने लगेगा।

    एक्ने की समस्या

    अधिक मात्रा में दूध पीने से मुंहासों की समस्या हो सकती है। अधिक दूध पीने से हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें एक्ने की समस्या हो सकती है।

    प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

    माना जाता है कि जरूरत से ज्यादा दूध पीने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा रहता है, इसलिए डाइट में सीमित मात्रा में ही दूध शामिल करें।

    फैटी लिवर

    अगर फैटी लिवर के मरीज हैं, तो आपको दूध पीने से परहेज करना चाहिए। दूध में मौजूद फैट के कारण लिवर में सूजन की समस्या बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: Dark Circles से कम होने लगी है आपकी खूबसूरती, तो इन घरेलू नुस्खों से करें काले घेरों की छुट्टी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी