Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lemon Water Side Effects: क्या आप भी वजन घटाने के लिए खूब पीते हैं नींबू पानी, तो जान लें क्या हैं इसके नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 11:55 AM (IST)

    Lemon Water Side Effects नींबू पानी को डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। इसे वजन कम करने के लिए शानदार ड्रिंक माना जाता है लेकिन ज्यादा मात्रा म ...और पढ़ें

    Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीने के क्या हैं नुकसान
    Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीने के क्या हैं नुकसान

    HighLights

    1. नींबू में विटामिन-सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. इस ड्रिंक को ज्यादा पीने से व्यक्ति को कई समस्याएं हो सकती हैं।
    3. अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने से दांतों की समस्याएं बढ़ सकती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lemon Water Side Effects: नींबू सेहत का खजाना है। इसमें मौजूद गुण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। माना जाता है कि रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। नींबू में विटामिन-सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन-ई जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के नुकसान।

    शरीर में हो सकती है पानी की कमी

    हम सभी जानते हैं कि नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, लेकिन जब आप नियमित रूप से जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो शरीर पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है। इसे ज्यादा पीने से व्यक्ति को बार-बार यूरिन की समस्या होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

    पाचन की समस्या

    माना जाता है कि नींबू पानी पीने से खाना जल्दी पचता है, लेकिन कुछ लोगों को यह ड्रिंक सूट नहीं करता है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से मतली, सूजन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को करना चाहते हैं कम, तो अपनाएं ये हेल्दी आदतें

    सीने में जलन

    अगर आप जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, इससे सीने में जलन या और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। अगर आप पहले से ही एसिड रिफ्लक्स से परेशान हैं, तो नींबू पानी पीने से परहेज करें।

    खबरें और भी

    दांतो के लिए हानिकारक

    अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने से दांतों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह अम्लीय गुणों से भरपूर होता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है।

    त्वचा में जलन

    स्किन केयर रूटीन में नींबू शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस सीधे त्वचा पर लगाने से जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए स्किन पर लगाने से पहले नींबू के रस में पानी मिलाएं, फिर इसे स्किन पर लगाएं। इसके बाद धूप में जाने से बचें।

    यह भी पढ़ें: क्यों चीनी से बेहतर है गुड़, जानें इसके ढेरों फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik