Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makhana Side Effects: जानिए, किन लोगों को नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 05:57 PM (IST)

    Makhana Side Effects मखाने में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं इसे खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे कई बीमारियां हैं जिसमें मखाने का सेवन हानिका ...और पढ़ें

    Makhana Side Effects:जरूरत से ज्यादा मखाना खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है।
    Makhana Side Effects:जरूरत से ज्यादा मखाना खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कMakhana Side Effects: मखाने में आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मखाने खाने के नुकसान भी हैं। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किन लोगों के लिए मखाने का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।

    किडनी स्टोन की समस्या

    अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो मखाना खाने से परहेज करें। दरअसल इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, और इसके सेवन से शरीर में स्टोन का आकार बढ़ सकता है।

    एलर्जी की समस्या

    अधिक मात्रा में मखाना खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और आप ज्यादा मखाना खाते हैं, तो बॉडी में स्टार्च की मात्रा बढ़ेगी और एलर्जी हो सकती है।

    दस्त की दिक्कत

    अगर आपको दस्त और डायरिया  की समस्या है, तो मखाना खाने से परहेज करें। मखाना में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जिसे खाने से ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

    एसिडिटी की समस्या

    जिन लोगों को एसिडीटी की समस्या होती है, उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल मखाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से गैस की दिक्कत हो सकती है।

    - अगर आप दवाईयों का सेवन करते हैं, तो मखाना खाने से बचें। इससे दवाईयों का असर कम हो सकता है और आपकी बीमारी बढ़ सकती है, मखाना सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    - गर्भवती महिलाओं को मखाने खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपके होने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है। मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से राय ले सकते हैं।

    - अगर आप कोल्ड से परेशान हैं, तो मखाने का सेवन करने से परहेज करें। इससे आपकी सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik