Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आराम की नींद या फ‍िर बीमारियों का घर? पूरी रात AC में सोने से बचें; वरना होंगे ये 5 नुकसान

    Updated: Sat, 03 May 2025 11:02 AM (IST)

    पूरी रात एसी में सोने से जहां आरामदायक नींद मिलती है वहीं ये हमारे सेहत को भी कई तरह से नुकसान पहुंचा रही होती है। दरअसल गर्मी में लोग रात के समय एसी ...और पढ़ें

    AC में सोने से सेहत को होते हैं कई नुकसान। (Image Credit- Freepik)
    AC में सोने से सेहत को होते हैं कई नुकसान। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. रात में सोते समय ज्‍यादातर लोग AC का इस्तेमाल करते हैं।
    2. एसी में सोना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
    3. बहुत कम तापमान नींद की क्वालिटी को खराब कर सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में लोग खुद को ठंडा रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कोई ठंडी तासीर वाली चीजों को डाइट में शामिल करता है तो कोई ठंडा पानी पीकर गर्मी शांत करता है। ठंडा पानी भी लोग कई तरह से पीते हैं। जैसे फ्रिज, बर्फ मिला पानी या फिर मटके का पानी। 

    फ्रिज का पानी तो सेहत के लिए नुकसानदायक होता ही है। इसके अलावा लोग कूलर और एसी का भी सहारा लेते हैं। कूलर तो फिर भी ठीक है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एसी आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचाता है? गर्मी से राहत पाने का भले ही ये सबसे आसान जरिया है लेकिन ये आपकी हेल्थ के लिए जहर का काम करता है। आज हम आपको अपने इस लेख में पूरी रात AC में सोने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से- 

    त्वचा और आंखों को करे ड्राई

    अगर आप लंबे समय तक AC में रहते हैं तो ये आपके शरीर से नमी को खींच लेता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। इसके अलावा ये हमारी आंखों में भी जलन या खुजली जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ये समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है जो पहले से ही Dry Eye Syndrome जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। 

    सिर दर्द और थकान

    लगातार एयर कंडीशनर में रहने से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, एसी से शरीर का तापमान बिगड़ सकता है। ऐसे में सिर दर्द के साथ ही थकान भी हो सकती है। आप एसी में रहें, लेकिन तापमान 24 से 25 के बीच में रखें। आप बीच-बीच में ac को बंद भी करते रहें। 

    खबरें और भी

    सांस की समस्याएं

    AC में रहने वाले लोगों में नाक बंद होने, गला सूखने या खांसी और जुकाम की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप पहले से अस्थमा, साइनस या एलर्जी के शिकार हैं तो आपको संभल जाना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: सोच समझकर खाइए! सेहत के लिए जहर हैं जीभ को लुभाने वाले Ultra Processed Foods, जानें इसके 5 नुकसान

    शरीर में अकड़न और दर्द

    लगातार AC में रहने से शरीर में अकड़न होना तो आम बात है। अगर आप बिना ब्लैंकेट के सोते हैं तो ठण्डी हवा के कारण गर्दन, पीठ या कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

    इम्यून सिस्टम पर असर

    AC की ठंडी हवा इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती है। ऐसे में आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता है। 

    क्या करें?

    • AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें।
    • AC टाइमर पर लगा दें, ताकि पूरी रात ठंडी हवा न चले।
    • सोते समय हल्की चादर या कंबल का इस्तेमाल करें।
    • कमरे में थोड़ी नमी बनाए रखने के लिए बाल्टी या टब में पानी रखें।
    • हफ्ते में कुछ दिन बिना AC के भी सोने की आदत डालें।

    यह भी पढ़ें: धूप में न‍िकले नहीं क‍ि फटने लगा स‍िर? गर्मी में Migraine के पीछे छिपे हैं हैरान करने वाले कारण

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।