यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
High Cholesterol होने पर आपके पैरों में नजर आते हैं ये संकेत, अस्पताल पहुंचा सकती हैं इनकी अनदेखी
शरीर में High Cholesterol कई समस्याओं की वजह बन सकता है। इसे अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके संकेत आमतौर पर जल्दी नजर नहीं आते हैं। ऐसे मे ...और पढ़ें

HighLights
- हाई कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।
- इसे अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण जल्दी नजर नहीं आते।
- हालांकि, पैरों में इसके कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जिसकी मदद से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की पहचान की जा सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विपरीत, हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत और लक्षण आसानी से नजर नहीं आते हैं। ऐसे में अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो इससे कुछ गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं हो सकती है, जो आपको हॉस्पिटल तक पहुंचा सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षणों की समय रहते पहचान की जाए, ताकि किसी गंभीर परिस्थिति को रोका जा सके। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण हमारे पैरों में नजर आते हैं, जिनकी मदद से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं पैरों में नजर आने वाले इसके संकेतों के बारे में-
यह भी पढ़ें- ज्वाइंट पेन से लेकर बैड कोलेस्ट्रॉल तक से निपटने में कारगर है सहजन का सूप
पैर में दर्द
खून में हाई कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज हो सकती है,जो आपके पैर और हाथ में खून के प्रवाह को प्रभावी ढंग से कम कर सकता है या ब्लॉक भी कर सकता है। इसकी स्थिति की वजह से आपके पैरों में दर्द हो सकता है।
असामान्य ऐंठन
पैरों या आसपास के हिस्सों में ब्लड फ्लों की कमी के कारण ऐंठन की समस्या हो सकती है। पैरों में असामान्य ऐंठन यह शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रमुख संकेत हो सकता है।
चलने में कठिनाई
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली सुन्नता और झुनझुनी के प्रभाव के कारण, पीड़ित व्यक्ति को ठीक से चलने में कठिनाई हो सकती है।
पैरों में सुन्नपन
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपके पैरों में ब्लड फ्लों की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से शरीर का निचला हिस्सा सामान्य से अलग महसूस हो सकता है। इसकी वजह से आपको अपने शरीर के निचले हिस्सों में सुन्नता और झुनझुनी महसूस हो सकती है।
खबरें और भी
त्वचा के रंग में बदलाव
हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति को निचले पैरों के पीछे पीले रंग का जमाव दिखाई दे सकता है।
टिश्यू डेथ
अगर समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज न किया जाए, तो यह टिश्यू डेथ का कारण बन सकता है। यह मुख्य रूप से आपके शरीर के कुछ हिस्सों में ब्लड फ्लो की कमी के कारण होता है। समय के साथ, जैसे-जैसे आर्टरीज सिकुड़ती जाती हैं, आराम करने पर भी दर्द हो सकता है या अल्सर हो सकता है, जो ठीक नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी हेल्दी समझकर रोजाना खा रहे हैं फ्लेवर्ड Cereals, तो जान लें इसके नुकसान
Picture Courtesy: Freepik