Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stress relievers: रोजमर्रा के तनाव को दूर करने में मददगार साबित हो सकती हैं ये टिप्स

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 09:13 AM (GMT+05:30)

    Stress relievers तनाव कई परेशानियों का घर होता है। इससे हमारी ओवरऑल बॉडी पर इफेक्ट पड़ता है तो अगर आप भी रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव से जूझ रहे हैं तो ...और पढ़ें

    Stress relievers: इन उपायों से दूर करें तनाव
    Stress relievers: इन उपायों से दूर करें तनाव

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stress relievers: आजकल लोगों की लाइफ ऐसी हो गई है जहां खुशी या एंजॉयमेंट कम और तनाव ज्यादा है। लोग मेंटली और फिजिकली इतना कमजोर हो चुके हैं कि छोटी-छोटी बातों से उन पर तनाव हावी हो जाता है। आगे बढ़ने की होड़, बहुत ज्यादा काम का प्रेशर, मनचाहा रिजल्ट न मिलने पर या हद से ज्यादा जिम्मेदारी...मतलब एक या दो नहीं हजार वजहें हो सकती हैं तनाव के पीछे, लेकिन इसे कैसे हैंडल करना है, ये पूरी तरह से आपके ऊपर होता है। 

    बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी हेल्थ पर असर पड़ता है। नींद नहीं आती, भूख कम लगती है, मूड हमेशा चिड़चिड़ा रहता है, डाइजेस्टिव सिस्टम डिस्टर्ब रहता है और तो और मोटापा भी बढ़ सकता है। ये सिर्फ तनाव के कुछ लक्षण हैं इसके अलावा और भी कई तरीकों से ये हमें नुकसान पहुंचाता है। तो आज के लेख में हम जानेंगे रोजमर्रा के तनाव को किन तरीकों से कर सकते हैं कम और जी सकते हैं एक हेल्दी एंड हैप्पी लाइफ। 

    थोड़ी देर अकेले और शांत बैठें 

    स्ट्रेस दूर भगाने के लिए सबसे पहले यह उपाय आजमाएं। कुछ देर के लिए फोन, लैपटॉप, टीवी हर किसी से दूर अकेले बैठें। इस अकेले समय में पूरा फोकस अपनी ब्रीदिंग (सांसों) पर करें। सांस अंदर लेने और बाहर निकालने के प्रोसेस को फील करें। ऐसा करने से माइंड रिलैक्स होता है और तनाव दूर होता है।

    पसंदीदा गेम खेलें 

    तनाव दूर करने के लिए आप अपना पसंदीदा गेम खेल सकते हैं। फिर चाहे वो फोन हो या कैरम, चेस, लूडो। खेलने से सेरोटोनिन हॉर्मोन का सेक्रीशन होता है जिससे तनाव से राहत मिलती है। वैसे इंडोर हो या आउटडोर हर तरह का गेम फायदेमंद होता है। इससे मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से आप हेल्दी रहते हैं। 

    खबरें और भी

    स्ट्रेस बॉल की मदद लें  

    आजकल मार्केट में एक ऐसी बॉल भी मिल रही है, जो तनाव घटाने का काम करती है। यह रबर की बॉल है, जिसे गुस्सा या तनाव होने पर स्कवीज यानी तेजी से दबाया जाता है जिससे माइंड रिलैक्स होता है।  

    पालतू पशु के साथ खेलें 

    इस उपाय से तो आप मिनटों में दूर कर सकते हैं तनाव। अगर आपके घर पर पेट्स हैं, तो उनके साथ खेलें। यकीन मानिए ये बेजुबान जानवर चुटकियों में आपकी सारी परेशानियां दूर कर देते हैं। 

    Pic credit- freepik