Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Herbs for Women: पीरियड साइकिल सुधारने से लेकर मेनोपॉज तक, महिलाओं के लिए बेहद गुणकारी हैं ये जूड़ी-बूटियां

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 11:43 AM (IST)

    Herbs for Women अक्सर महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ ही वह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ ...और पढ़ें

    महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं ये 6 जड़ी-बूटियां
    महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं ये 6 जड़ी-बूटियां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Herbs for Women: इन दिनों बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदत का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ने लगा है। खासतौर पर महिलाएं अक्सर घर-परिवार की जिम्मेदारी के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में एक उम्र के बाद उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स और मेनोपॉज जैसी प्राकृतिक प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि उनकी सेहत का खास ख्याल रखा जाए। आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे हर्ब्स यानी जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी।

    गिलोय

    एंटीऑक्सिटेंड्स से भरपूर गिलोय या गुडूची में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। यह जड़ी-बूटी इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा स्वास्थ्य को सुधारने, शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होती है। यह खासतौर पर डायबिटीज और पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है।

    शतावरी

    शतावरी महिलाओं के लिए एक बेहद फायदेमंद जड़ी-बूटी है। यह महिलाओं में होने वाली प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा यह पीरियड साइकिल को नियमित करने और मेनोपॉज की समस्या को कम करने में मदद करने के लिए आमतौर पर उपयोग की जाती है।

    अश्वगंधा

    यह एडेपटोजेनिक हर्ब है और यह हार्मोनल संतुलन बनाने, तनाव को कम करने और ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह मेनोपॉज के लक्षणों को नियंत्रित करने और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मददगार हो सकता है।

    खबरें और भी

    मेथीदाना

    मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला मेथीदाना अपने कई गुणों के लिए जाना जाता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मेथीदाना खासतौर पर ब्रेस्ट फीडिंग वाली महिलाओं में दूध का प्रोडक्शन करने के लिए बेहद फायदेमंद है।

    गुग्गुल

    गुग्गुल का इस्तेमाल भी महिलाओं के लिए काफी गुणकारी माना गया है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर महिलाओं में होने वाले हार्मोनल इम्बैलेंस को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

    वीट ग्रास

    वीट ग्रास में कई सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन ए,सी,ई,के आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। यह महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर है। साथ ही यह आयरन की कमी दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik