Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Low Salt Diet: ज्यादा ही नहीं कम नमक भी पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान, जानें लो-सोडियम डाइट के साइड इफेक्ट्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 04:18 PM (GMT+05:30)

    Low Salt Diet ज्यादा नमक खाने के नुकसान के बारे में तो सभी जानते ही हैं लेकिन इसकी कम मात्रा भी शरीर में हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। इन दिनों युवाओं ...और पढ़ें

    नमक की कमी भी हो सकती है सेहत के हानिकारक
    नमक की कमी भी हो सकती है सेहत के हानिकारक

    HighLights

    1. इन दिनों लोगों में लो सोडियम डाइट का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
    2. हालांकिं, ज्यादा नमक ही नहीं इसकी कमी भी सेहत के लिए हानिकारक है।
    3. जानते हैं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स-

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Low Salt Diet: सोडियम हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। हालांकि, इसकी अधिक मात्रा सेहत को कई नुकसान भी पहुंचा सकती है। यही वजह है कि विशेषज्ञ भी सीमित मात्रा में इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, रोजाना 5 ग्राम तक नमक खाना सेहत के लिए सामान्य है, हालांकि, इससे ज्यादा या कम हमें नुकसान पहुंचा सकता है।

    जिस तरह ज्यादा नमक सेहत के लिए हानिकारक है, उसी तरह इसकी कम मात्रा भी कई समस्याओं का शिकार बना सकती है। हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अभिनेत्री और पत्नी श्रीदेवी की मौत के पांच साल बाद एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अच्छा दिखने के लिए कम नमक वाली डाइट फॉलो कर रही थी, जिसकी वजह से उन्हें ब्लैकआउट का अनुभव होता था। शरीर में नमक यानी सोडियम की कमी अन्य कई समस्याएं भी होती है, आइए जानते हैं-

    हाइपोटेंशन

    शरीर में सोडियम का कम लेवल लो ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है। इस स्थिति को हाइपोटेंशन के रूप में जाना जाता है। हाइपोटेंशन का शिकार होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, बेहोशी और ब्लर विजन जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। क्रोनिक हाइपोटेंशन के कारण शरीर के जरूर अंगों में अपर्याप्त रक्त प्रवाह हो सकता है, जिससे समय के साथ नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- मुंहासों की वजह बन सकते हैं ये फूड आइटम्स, बेदाग त्वचा के लिए आज ही बनाएं इनसे दूरी

    हाइपोनेट्रेमिया

    यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें खून में सोडियम का लेवल खतरनाक रूप से कम हो जाता है। इसके लक्षणों मतली और सिरदर्द से लेकर इल्यूजन और दौरे तक हो सकते हैं। गंभीर मामलों में, हाइपोनेट्रेमिया जीवन के लिए खतरा भी बन सकता है।

    खबरें और भी

    इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

    बहुत कम सोडियम खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और यहां तक ​​कि अनियमित दिल की धड़कन भी हो सकती है। यह एथलीट्स और हेवी फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोगों के लिए खासतौर पर खतरनाक हो सकता है।

    इंसुलिन रेसिस्टेंस में बढ़ोतरी

    कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि बेहद कम सोडियम डाइट खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ सकता है, जो टाइप 2 मधुमेह की वजह बन सकता है।

    किडनी का कार्य प्रभावित होता है

    बहुत कम सोडियम खाने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें ठीक से काम करने के लिए एक निश्चित स्तर के सोडियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में सोडियम की कमी के वजह से किडनी के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है और किडनी स्टोन की संभावना भी बढ़ती है।

    मांसपेशियों और नर्व से जुड़ी समस्याएं

    सोडियम की कमी नर्व सिग्नल को बाधित कर सकता है और मांसपेशियों के संकुचन को प्रभावित कर सकता है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और कई मामलों में पैरालिसिस भी हो सकता है।

    दिल से जुड़ी समस्याएं

    सोडियम की बेहद कम मात्रा की वजह दिल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सोडियम का सेवन कम करने से कुछ व्यक्तियों में ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जिसकी वजह से दिल से जुड़ी समस्याएं जैसे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।

    यह भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से वजन घटाने में मदद करता है कढ़ी पत्ता, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik