Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sleeping Tips: लेना चाहते हैं सुकून की नींद, तो अपनाएं ये आसान से उपाय

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 11:12 AM (GMT+05:30)

    गुड नाइट स्लीप लेना बहुत जरूरी होता है। आपकी नींद का असर आपके पूरे स्वास्थय पर पड़ता है। नींद पूरी न हो तो पूरे दिन मूड भी खराब रहता है। आप सारा दिन ...और पढ़ें

    अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय
    अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय

    HighLights

    1. नींद पूरी न होने के कारण हेल्थ समस्याएं होती हैं।
    2. एक एडल्ट को आमतौर पर 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
    3. अच्छी नींद के लिए जानें ये नेचुरल उपाय।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sleeping Tips: पर्याप्त नींद लेना सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। आमतौर पर एक एडल्ट को 7-8 घंटे की नींद चाहिए। नींद पूरी नहीं होने के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक थकावट के साथ-साथ मानसिक तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने की भी संभावना होती हैं। नींद का न आना या ठीक से नींद नहीं आना, बार-बार नींद का खुलना आजकल की बेहद आम समस्या है। अगर आपको भी सोने में दिक्कत होती है, तो आइए जानें अच्छी नींद के लिए कुछ नेचुरल टिप्स।

    यह भी पढ़ें: रात में सोना चाहते हैं चैन की नींद, तो पिएं ये 6 तरह के ड्रिंक्स

    एक्सरसाइज

    एक्सरसाइज आपकी अच्छी नींद की चाबी हो सकती है। रोज एक्सरसाइज करने से नींद अच्छी आती है। लेकिन कोशिश करें कि सोने से तुरंत पहले यह न करें, क्योंकि इससे एंडोर्फिन रिलीज होते हैं,  जो आपकी स्लीप साइकिल को बिगाड़ भी सकते हैं।

    मेडिटेशन

    मेडिटेशन आपका स्ट्रेस कम करने में सहायक होता है, जिससे आपकी बॉडी रिलैक्स होती है और अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही जर्नलिंग या अपने मन की बात लिखने से भी आपका माइंड रिलैक्स होता है।

    स्लीप शेड्यूल

    रोज एक नियमित समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। वीकेंड पर या छुट्टी वाले दिन देर तक सोने या जागने से आपकी बॉडी का स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होता है। इसलिए कोशिश करें कि सोने और उठने का एक तय समय हो।

    फोन को रखें दूर

    लाइट के कारण मेलाटॉनिन का सीक्रेशन कम हो जाता है। सोने से पहले फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइड का इस्तेमाल न करें। इससे निकलने वाले ब्लू लाइट के कारण आपके दिमाग को लगता है कि अभी भी दिन का समय ही है और आपको नींद नहीं आती। कोशिश करें कि सोने से पहले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न करें और अपने बेडरूम की सभी लाइट्स बंद कर के सोएं।

    खबरें और भी

    डाइट का रखें ध्यान

    सोने से तुरंत पहले खाना न खाएं और हल्का खाना खाएं। सोने से पहले कैफीन, चाय, अल्कोहल आदि का सेवन न करें। इससे आपकी नींद पर बुरा असर पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: किस पोजिशन में सोना है सेहत और बॉडी के लिए ज्यादा अच्छा? जानें यहां

    लैवेंडर ऑइल

    लैवेंडर ऑइल से अच्छी नींद आती है। इसे आप अपने तकिए पर या रूम में स्प्रे कर सकते हैं या इसकी कैप्सूल भी ले सकते हैं। लैवेंडर ऑइल को आप बाथ लेते समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह भी सोने में आपकी मदद करेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik