Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ज्यादा फोन चलाने से आंखों में हो सकती हैं ड्राइनेस और थकान, आराम पाने के लिए रोज करें 4 एक्सरसाइज

    Updated: Tue, 27 May 2025 12:46 PM (IST)

    आजकल डिजिटल युग में कंप्यूटर और फोन स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से आंखों में थकान ड्राइनेस और थरान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि स्क्रीन ट ...और पढ़ें

    आंखों को आराम दिलाएंगी ये 4 Eye Exercises (Picture Courtesy: Freepik)
    आंखों को आराम दिलाएंगी ये 4 Eye Exercises (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ज्याद स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों को नुकसान होता है
    2. इसके कारण आंखों में थकान, रेडनेस और ड्राइनेस होती है
    3. कुछ आई एक्सरसाइज आंखों को रिलैक् करने में मदद करती हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Eye Exercises: इस डिजिटल युग में हमारा ज्यादातर समय स्क्रीन के सामने ही बीतता है। ऑफिस में कंप्यूटर स्क्रीन और खाली समय में फोन स्क्रीन से हमारी आंखें चिपकी रहती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन पर देखते रहने की वजह से आंखों में थकान (Digital Fatigue), ड्राईनेस, रेडनेस, सिरदर्द और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    हालांकि, स्क्रीन टाइम हम चाहकर भी कम नहीं कर सकते, क्योंकि हर काम अब फोन और कंप्यूटर पर ही होता है। लेकिन कुछ आई एक्सरसाइज (Eye Exercises) करके आप आपनी आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज से आंखों की मसल्स को आराम मिलता है और वे हेल्दी रहती हैं। आइए इनके बारे में मेघना बैनर्जी (एलिव हेल्थ में काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट, हैबिट कोच एंड योग एक्सपर्ट) से जानते हैं।

    पामिंग टेक्निक (हथेलियों से आंखों को आराम देना)

    पामिंग टेक्निक आंखों की थकान दूर करने में मदद करती है। इससे मन शांत होता है और स्ट्रेस भी कम होता है। इतना ही नहीं, आंखों को हथेलियों से ढकने से बाहर की रोशनी ब्लॉक होती है। इससे आपकी आंखों को रेस्ट मिलता है और साफ दिखाई देता है।

    इसे करने के लिए एक आरामदायक पोजिशन में बैठ जाएं और अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। जब हथेलियां गर्म हो जाएं, तो इसे हल्के से अपनी आंखों पर रखें, लेकिन दबाव न डालें। 1-2 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें, फिर नॉर्मल पोजिशन में रहें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं आंखों से जुड़ी समस्या का तो नहीं है इशारा, इन 5 लक्षणों से करें पहचान

    ब्लिंक रिफ्रेश (आंखों को झपकाना)

    इस एक्सरसाइज से आंखों की नमी बनी रहती है और आई ड्राइनेस की समस्या दूर होती है। स्क्रीन पर देर तक देखने से आंखें ड्राई होती हैं। इससे राहत दिलाने में ब्लिंक रिफ्रेश कारगर है। साथ ही, इस एक्सरसाइज से आंखों को आराम भी मिलता है।

    इस एक्सरसाइज में आपको हर 3-4 सेकंड में आंखों को जानबूझकर तेजी से झपकाएं। बीच-बीच में पूरी तरह आंखों को बंद करें और फिर खोलें।

    आई रोलिंग (आंखों को घुमाना)

    आई रोलिंग से आंखों की थकान दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा, इससे आई मसल्स को भी आराम मिलता है।

    इस एक्सरसाइज के लिए सीधे बैठ जाएं और गर्दन सीधी रखते हुए ऊपर की ओर देखें। इसके बाद आंखों को धीरे-धीरे क्लॉक वाइज घुमाएं और फिर धीरे-धीरे आंखों को एंटी-क्लॉक वाइज घुमाएं।

    पेंसिल पुश-अप्स (फोकस बढ़ाने की एक्सरसाइज)

    पेंसिल पुश-अप आंखों के लिए काफी फायदेमंद एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज से आंखों का फोकस बढ़ता है और थकान दूर होती है।

    इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक पेंसिल को पकड़ें और हाथों को सामने की तरफ सीधा करें। अपना फोकस पेंसिल की नोक पर टिकाएं और धीरे-धीरे पेंसिल को अपनी नाक की ओर लाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान भी आपका फोकस पेंसिल की नोक पर ही हो। जब पेंसिल धुंधली दिखने लगे, तो रुक जाएं और कुछ सेकंड होल्ड करें। इसके बाद पेंसिल को फिर से पीछे ले जाएं। इन्हीं स्टेप्स को 5-7 बार दोहराएं।

    यह भी पढ़ें: ज्यादा फोन चलाना बन सकता है Smartphone Vision Syndrome का कारण, ये लक्षण दिखें, तो हो जाएं सावधान