आम नहीं है शरीर के इन हिस्सों में दर्द, ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट से जानें इसका कारण और इलाज
लाइफस्टाइल में स्मोकिंग और ड्रिंकिंग का चलन बढ़ने से हड्डियों पर बुरा असर पड़ रहा है। डॉ. विभु उपाध्याय के अनुसार इससे विटामिन-डी का अवशोषण कम होता है ...और पढ़ें

HighLights
- शराब और स्मोक सेहत को नुकसान पहुंचाती है।
- इसकी वजह से हड्डियां भी कमजोर होती है।
- इसलिए हेल्दी रहने के लिए इनसे परहेज करना जरूरी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्मोकिंग और ड्रिंकिंग इन दिनों लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। हालांकि, यह सेहत के लिए कई तरह के हानिकारक साबित होती है। इस बारे में फिरोजाबाद मेडिकल कालेज अस्पताल के ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉ. विभु उपाध्याय ने बताया कि शराब एवं सिगरेट पीने का असर हड्डियों पर पड़ता है। इससे शरीर में विटामिन-डी शरीर में एकत्र नहीं होने पाता है।
यही वजह है कि इन चीजों का उपयोग करने वाले लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। उन्हें जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। साथ ही डॉक्टर ने रोज के कुछ लक्षणों के आधार पर उनके इलाज के बारे में भी बताया। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
यह भी पढ़ें- शरीर में दिखने वाले ये 4 संकेत बताते हैं कमजोर होने लगी हैं हड्डियां, बचाव के लिए आज से करें 5 काम
60 की उम्र के बाद घुटनों में दर्द
डॉक्टर ने बताया कि इस आयु में यह समस्या अक्सर हो जाती है। गरम पानी और नमक से सुबह शाम सिंकाई करें। हल्के हाथों से दर्द निवारक तेल लगाएं। फिर भी आराम न मिले तो डॉक्टर को दिखाएं।
55 की उम्र में एक कंधे में तेज दर्द
डॉक्टर के मुताबिक शुगर के मरीजों को यह समस्या हो जाती है। ऐसे में कंधों की एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। साथ ही दर्द निवारक तेल से मालिक करें। आराम न मिले तो एमआरआई कराएं।
खबरें और भी
एक साल से सुबह उठने पर घुटनों के नीचे दर्द
इसके लिए एक बार किसी डॉक्टर को दिखाकर एक्स-रे करा लें। इसकी रिपोर्ट से पता चलेगा कि आपको यह समस्या क्यों हो रही है। इसके बाद दवा से चलेगी, जिससे आपको आराम मिल जाएगा।
पैर और हाथ में सुन्नपन सा महसूस क्यों होता है?
आप सुबह जल्दी उठें और नियमित रूप से व्यायाम करे। कोई ऐसा काम न करें जिससे गर्दन पर झटका लगे। इसके बाद भी आराम मिले तो किसी चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच कराएं। दवा से आराम मिल जाएगा।
कमर और घटनों में बहुत दर्द रहना, कुछ उठा न पाना
इसके लिए एक एक्स-रे करवा लें। जांच के बाद पता चलेगा कि यह समस्या किस वजह है। साथ ही ऐसी समस्या वाले लोगों को झुकना नहीं है। वजन नहीं उठाना और सीढ़ी चढ़ने से बचना है। जांच के बाद दवा से आराम मिल जाएगा।
मुड़ने या सीढ़ी चढ़ने-उतरने में दर्द होता है?
इसके लिए सुबह जल्दी उठकर 10 से 15 मिनट तक धूप लें। साथ ही किसी डॉक्टर से सलाह लेकर कैल्शियम और विटामिन डी गोली खा सकते हैं। सरसों के तेल और दर्द निवारक जेल हल्के हाथों से लगाएं। नियमित रूप से व्यायाम करें। आराम मिलेगा।
प्राकृतिक रूप से विटामिन डी लेने का सही तरीका क्या है ?
इसके लिए सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाएं। जहां धूप पड़े वहां से 10 से 15 मिनट तक नियमित रूप से धूप लें। इन दिनों में सुबह आठ-साढ़े आठ बजे तक ही सुबह की धूप लेने का लाभ है।
आजकल बच्चों में कमर और घुटनों में दर्द की समस्या होती है?
इसकी सबसे बड़ी वजह है जीवनशैली में बदलाव। बाहर का खाना और फास्ट फूड का अधिक सेवन। इससे बचने के लिए सुबह जल्दी उठें। घर का खाना खाएं और खूब पानी पीएं।
हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खाना चाहिए?
दूध, दही, पनीर, छाछ हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी हैं। मौसमी फल एवं सब्जियां भी खाएं।
हड्डियां कमजोर हो गई हैं, कैसे पहचानें, इसके लक्षण क्या हैं ?
बच्चों के मामले में जहां टेढ़ापन आता है। वहीं बड़ों के मामले में दर्द होता है। मांस पेशियों में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। मुद्रा में बदलाव यानी झुककर चलना आदि शामिल है। इसलिए ऐसे लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
अक्सर सुनने में सुनने में आता है कि हड्डियों में ट्यूमर है, क्या इससे कैंसर भी हो सकता है?
हड्डियों में ट्यूमर कई तरह के होते हैं, जो कैंसरयुक्त और गैर कैंसरयुक्त भी हो सकते हैं। इसलिए जब कभी दर्द महसूस हो तो इसे हल्के में न लें। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। शुरुआत में ही उपचार कराना ज्यादा लाभकारी होता है।