Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Soaked Anjeer Benefits: आज से ही शुरू कर दें दो भीगे हुए अंजीर खाना, 9 परेशानियों की हो जाएगी छुट्टी

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 01:34 PM (GMT+05:30)

    अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। रोजाना सुबह के समय दो भीगे हुए अंजीर खाने से आपके शरीर में ऐसे बदलाव (Soaked Anje ...और पढ़ें

    Soaked Figs: रोज दो भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    Soaked Figs: रोज दो भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. इन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
    3. भीगे हुए अंजीर खाने से एनर्जी भी मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंजीर एक बेहद ही पौष्टिक फल है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे सूखे और ताजे दोनों रूपों में खाया जा सकता है। हालांकि, इसे ड्राई फ्रूट के रूप में भीगाकर खाने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं (Soaked Figs Benefits)।

    रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर को कई तरह के फायदे (Soaked Anjeer Health Benefits) मिलते हैं। आइए जानते हैं कि यह ड्राई फ्रूट कैसे आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है (Bheegi Anjeer Khane Ke Fayede)।

    हेल्दी डाइजेशन

    अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। यह आंतों को साफ करके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

    मजबूत हड्डियां

    अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से भीगे हुए अंजीर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है और हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: रोज रात को सोने से पहले पीना शुरू कर दें अंजीर वाला दूध, मिलेंगे ऐसे फायदे कि दंग रह जाएंगे आप

    वजन कम करने में मदद

    अंजीर में मौजूद फाइबर शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल में मददगार साबित होती है। रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।

    खबरें और भी

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल

    अंजीर में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सोडियम के प्रभाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मैग्नीशियम भी दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

    त्वचा के लिए लाभदायक

    अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह त्वचा की झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। रोजाना भीगे हुए अंजीर खाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और यह नेचुरली ग्लो करती है।

    इम्युनिटी बढ़ाए

    अंजीर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है।

    एनर्जी बूस्टर

    अंजीर में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो फिजिकली ज्यादा एक्टिव हैं।

    डायबिटीज में फायदेमंद

    अंजीर में मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए।

    आयरन की कमी दूर करे

    अंजीर आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और एनर्जी लेवल में सुधार होता है।

    कैसे खाएं?

    रोजाना रात को दो अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं और भीगे हुए पानी को भी पी सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह अंजीर का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं इतने लाभ कि चौंक जाएंगे आप

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।