Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Soaked Walnut: अखरोट का अधिक लाभ पाने के लिए ऐसे करें सेवन

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sun, 05 Mar 2023 04:46 PM (IST)

    Soaked Walnut हर दिन केवल एक मुट्ठी अखरोट खाने से आपके आहार में पोषण तत्वों की वृद्धि हो सकती है और आप लंबे समय तक भरा हुआ भी महसूस कर सकते हैं। लेकिन ...और पढ़ें

    Soaked Walnut: अखरोट का अधिक लाभ पाने के लिए ऐसे करें सेवन
    Soaked Walnut: अखरोट का अधिक लाभ पाने के लिए ऐसे करें सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Soaked Walnut: ब्रेन की आकार का दिखने वाला मेवा अखरोट, अपने अद्भुत स्वाद और गुणों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपनी पसंदीदा कुकी, केक, सलाद, नाश्ते और ब्राउनी बनाने के लिए करते हैं। इसके अलावा अखरोट पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों का भंडार माना जाता है जिसके सेवन में मस्तिष्क स्वास्थ्य और याद्दाश्त में भी सुधार होता है।

    हर दिन केवल एक मुट्ठी अखरोट खाने से आपके आहार में पोषण तत्वों की वृद्धि हो सकती है और आप लंबे समय तक भरा हुआ भी महसूस कर सकते हैं। अखरोट के अनेकों फायदों में से एक हृदय स्वास्थ्य भी है, क्योंकि ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो भी अखरोट आपके लिए एक नाश्ता साबित हो सकता, क्योंकि इनमें आवश्यक प्रोटीन, फाइबर होते हैं जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं।

    लेकिन कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अखरोट को भिगोकर खाने से ज्यादा लाभ होते हैं या बिना भिगोए खाने से। लेकिन जानकार इसे भिगोकर खाने का सुझाव देते हैं क्योंकि इससे गैस की समस्या होने की संभावना कम होती है।

    अखरोट भिगोकर खाने के फायदे

    बहुत से लोग अखरोट को ऐसे ही खाने के बजाय खाने से पहले भिगो देते हैं। जानकारों का कहना है कि अखरोट भिगोने से उनकी पाचनशक्ति में सुधार होता है और फाइटिक एसिड और टैनिन भी दूर होते हैं। इससे अपच को रोकने में भी मदद मिल सकती है क्योंकि यह गैस बनाने वाले यौगिकों को कम करने में मदद करता है। यह पॉलीफेनोल्स को भी कम करता है और पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है।

    खबरें और भी

    आमतौर पर अखरोट के बाहरी हिस्से को खोलकर खाया जा सकता है, लेकिन उन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका रात भर भिगोकर रखना है। बस 2-4 अखरोट के टुकड़ों को रात भर एक कप पानी में भिगो दें और सुबह सबसे पहले इनका सेवन करें। अखरोट को भिगोकर रखने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। सामान्य अखरोट की तुलना में इन्हें पचाना भी आसान होता है। आपका शरीर भीगे हुए अखरोट से पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर सकता है।

    अखरोट भी ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और तनाव और चिंता को रोकने में भी मदद करते हैं। इनमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भी होता है, जो आपकी हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाते हैं।

    हमें कितने अखरोट खाने चाहिए?

    बस 2-4 अखरोट के टुकड़ों को एक कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें और उनका सेवन करें। आप इसे रात को सोते समय एक गिलास दूध के साथ भी ले सकते हैं। अगर रात को अखरोट भिगोना भूल गए हैं तो दिन में भी आप इन्हें 5-6 घंटे भिगोकर रखने के बाद सेवन कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।