Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Solar Eclipse 2022: जानें गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 01:47 PM (IST)

    Solar Eclipse 2022 सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुज़रता है और ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। ...और पढ़ें

    Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां
    Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक और खगोलीय घटना है, ऐसा माना जाता है कि इसका लोगों के जीवन पर एक निश्चित प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रहण का सांस्कृतिक, धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व है। इस दौरान ग्रहों की गति या सूर्य और चंद्रमा सहित आकाशीय पिंडों की स्थिति में बड़े बदलाव आते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण प्रभावित होता है। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

    क्या सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है?

    सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहणों को बुरा संकेत या अशुभ माना जाता है। जब बात आती है प्रेग्नेंट महिलाओं की, तो ऐसा माना जाता है कि ग्रहण मां और होने वाले बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह सिर्फ एक पुरानी मान्यताएं हैं, जो बताती हैं कि अगर गर्भवती महिला पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो यह बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

    दरअसल, प्राचीन काल में, लोग जन्म दोषों और विकृतियों के कारणों के बारे में नहीं जानते थे, इसलिए वे इसका दोष ग्रहणों को ही देते थे। हालांकि, अब विज्ञान की प्रगति के साथ इसके पीछे की वजहें साफ हैं, लेकिन लोग आज भी इन मिथकों पर विश्वास करते हैं। विज्ञान के हिसाब से सूर्य ग्रहण का गर्भावस्था पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है, लेकिन फिर भी इस तरह की सावधानियां बरती जा सकती हैं।

    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए?

    - घर के अंदर रहें और जब जब ग्रहण शुरू हो तो घर से बाहर न निकलें।

    - गर्भावस्था में ग्रहण के दौरान महिलाओं को जगे रहना चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए।

    - जैसे-जैसे ग्रहण ख़त्म होने लगता है, गर्भवती महिलाओं को नहाना चाहिए, ताकि सूर्य ग्रहण के नाकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके।

    - ग्रहण के दौरान घर के खिड़की और दरवाजें मोटे परदों से ढक देने चाहिए, ताकि सूरज की किरणें अंदर न आ सकें।

    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए?

    - गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से बचना चाहिए।

    - प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान किसी भी तेज़ धार की चीज़ के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

    - बासी खाना न खाएं और ऐसी किसी जोखिम भरी गतिविधि में शामिल न हों जिससे चोट लग सके।

    - सूरज की ओर सीधे न देखें क्योंकि इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

    सूर्य ग्रहण कैसे लगता है?

    जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुज़रता है और ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में होते हैं। जहां-जहां चंद्र की छाया पड़ती है, वहां सूर्य नहीं दिखता है। इस स्थिति को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Instagram