Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर के बेहतर विकास के लिए बेहद जरूरी है Vitamin B, इन लक्षणों से करें इसकी कमी की पहचान

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 10:52 AM (IST)

    हमारे शरीर में मौजूद पोषक तत्व हमारे संपूर्ण और बेहतर विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। विटामिन बी (Vitamin B) इन्हीं में से एक है जो हमें स्वस्थ बनाए रखने ...और पढ़ें

    शरीर में विटामिन बी की कमी से नजर आते हैं ये लक्षण
    शरीर में विटामिन बी की कमी से नजर आते हैं ये लक्षण

    HighLights

    1. हमारे शरीर के बेहतर विकास और स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्व बेहद जरूरी है।
    2. विटामिन बी इन्हीं पोषक तत्वों में से एक हैं, तो कई महत्वपूर्ण कार्य करता है।
    3. इसकी कमी होने पर शरीर में कुछ लक्षण और संकेत नजर आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना आवश्यक है। ये विभिन्न तरह के पोषक तत्व हमारे संपूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन बी (Vitamin B) इन्हींं में से एक है, जो हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण समूह है। इस समूह में 8 विभिन्न तरह के विटामिन शामिल हैं, जो हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करते हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी एक बी विटामिन की कमी से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    ऐसे में इनकी कमी होने पर शरीर में विभिन्न लक्षण नजर आते हैं, जो शरीर के पोषक तत्वों के स्तर में असंतुलन का संकेत देते हैं। आप इन लक्षणों की पहचान कर जल्द से जल्द से इसकी पूर्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन बी की कमी से नजर आने वाले कुछ लक्षणों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- मैग्नीशियम की कमी आपको अंदर से कर सकती है खोखला, इन फूड्स से करें इसकी पूर्ति

    मांसपेशियों में कमजोरी

    मांसपेशियों में कमजोरी और शारीरिक कमजोरी की सामान्य भावना शरीर में कुछ विटामिन बी की कमी का भी संकेत हो सकता है। ये पोषक तत्व मांसपेशियों के स्वास्थ्य और ताकत को बनाए रखने के लिए जरूरी है। ऐसे में शरीर में इसकी से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है।

    मुंह के छाले

    अगर आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं या मुंह के कोनों में दरारें हो रही हैं, तो यह विटामिन बी, विशेष रूप से बी2 (राइबोफ्लेविन) और बी3 (नियासिन) के अपर्याप्त स्तर का संकेत हो सकता है। ये विटामिन हेल्दी स्किन और म्यूकस मेंब्रेन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनकी कमी मुंह में दर्दनाक घावों या जलन के रूप में नजर आ सकती है।

    खबरें और भी

    लगातार थकान

    पर्याप्त नींद लेने के बावजूद भी अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह विटामिन बी की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी सेल्स के अंदर ऊर्जा प्रोड्यूस करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इसकी कमी होने पर आपका शरीर भोजन को एनर्जी में परिवर्तित करने के लिए ज्यादा मेहनत कर सकता है, जिससे आप थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं।

    पाचन संबंधी समस्याएं

    कब्ज या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कभी-कभी विटामिन बी के अपर्याप्त स्तर से जुड़ी हो सकती हैं। विशेष रूप से कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म में शामिल बी विटामिन के बिना, पाचन प्रक्रिया सुस्त हो सकती है, जिससे कब्ज या अपच जैसे लक्षण हो सकते हैं।

    अनियमिन दिल की धड़कन

    अनियमित या तेज दिल की धड़कन भी विटामिन बी की कमी का एक और संकेत हो सकता है। विटामिन बी हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और इसके अपर्याप्त स्तर से घबराहट या अनियमित दिल की धड़कन का कारण बन सकती है।

    विजन संबंधी समस्याएं

    धुंधली दृष्टि या अन्य विजन संबंधी समस्याएं कुछ बी विटामिन, जैसे बी2 (राइबोफ्लेविन) की कमी का संकेत हो सकती हैं। ये विटामिन आंखों के स्वास्थ्य और विजन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी कमी से ब्लर विजन, आंखों की थकान या रोशनी के प्रति संवेदनशीलता जैसे लक्षण हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गुणों की खान है हल्दी का पानी, रोजाना सुबह पीने से मिलेगी कई समस्याओं से राहत

    Picture Courtesy: Freepik