Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये है Sonam Kapoor की हेल्‍दी डाइट के सारे सीक्रेट, फिट रहने के लिए आप भी फॉलो कर सकते हैं खास रूटीन

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 08:11 AM (GMT+05:30)

    लाइफस्टाइल में बदलाव और फिटनेस को बनाए रखना आजकल एक चुनौती बन गया है। सोनम कपूर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और वो आए द‍िन अपना डाइट रूटीन शेयर कर ...और पढ़ें

    क्‍या है सोनम कपूर की फ‍िटनेस का राज? Image Credit- Instagrm
    क्‍या है सोनम कपूर की फ‍िटनेस का राज? Image Credit- Instagrm

    HighLights

    1. एक्ट्रेस सोनम कपूर फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं।
    2. वो अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी फूड्स शामिल करती हैं।
    3. आप भी सोनम कपूर की तरह परफेक्‍ट फ‍िगर पा सकती हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में खुद को फ‍िट रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके ल‍िए लोगों को कई तरह के डाइट फॉलो करने पड़ते हैं। वहीं ज‍िम जाकर घंटों पसीना बहाना पड़ता है। सेल‍िब्र‍िटीज से लेकर आम लोग भी अपनी फ‍िटनेस को बनाए रखने के ल‍िए काफी स्‍ट्रगल करते हैं। आए दि‍न सोशल मीड‍िया पर कई एक्‍ट्रेसेज अपनी फ‍िटनेस का राज फैंस के साश शेयर करती हैं।

    उन्‍हीं में से एक सोनम कपूर भी हैं। सोनम कपूर न स‍िर्फ खुद को फ‍िट रखती हैं, बल्कि वो अपने फैशन सेंस और स्‍टाइल‍िश लुक के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्‍ट्रेस अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी ऐसे कई वीड‍ियोज शेयर करती रहती हैं ज‍िसमें वो अपने फ‍िटनेस का राज बताती हैं।

    कैसे करती हैं द‍िन की शुरूआत?

    सोनम ने ए‍क वीड‍ियो में बताया है कि वो अपने द‍िन की शुरुआत कैसे करती हैं। पूरे द‍िन में क्‍या-क्‍या खाती हैं। आज हम आपको एक्‍ट्रेस की डाइट रूटीन बताने जा रहे हैं। आप भी ये रूटीन अपनाकर सोनम जैसी फ‍िटनेस पा सकती हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    जरूर पीती हैं नींबू पानी

    सोनम के इस वीड‍ियो में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक के डाइट प्‍लान को देखा जा सकता है। सोनम अपने द‍िन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करती हैं। इसके बाद Soaked Almonds और Walnuts को खाती हैं। इसके साथ सोनम एक खास चीज लेती हैं और वो है काेलेजन चॉकलेट कॉफी। इसे पीने से एनर्जी म‍िलती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    शाम सात बजे के बाद कुछ नहीं खाती हैं एक्‍ट्रेस

    इसके बाद एक्‍ट्रेस 9.45 के आसपास अंडे और टोस्ट खाती हैं। वहीं दोपहर के खाने में सोनम रोस्‍टेड च‍िकन खाना पसंद करती हैं। इसके साथ में वो Arabia Pasta लेती हैं। वहीं शाम को 4 बजे कॉफी पीती हैं। शाम पांच बजे के आसपास हेल्‍दी स्‍नैक्‍यस लेना पसंद करती हैं। इसके बाद वो शाम सात बजे चिक‍िन टोस्‍ट के साथ सूप लेती हैं। तभी उनका द‍िन खत्‍म हसे जाता है। आपको बता दें क‍ि शाम सात बजे के बाद साेनम कुछ भी नहीं खाती हैं।

    पांच लीटर पीती हैं पानी

    इसके हटकर बात करें तो सोनम द‍िनभर में कम से कम पांच लीटर पानी पीती हैं। खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए इस तरह एक्ट्रेस अपने डाइट में हेल्दी और टेस्टी चीजें शामिल करती हैं। वहीं शरीर को हाइड्रेट रखने के ल‍िए भरपूर मात्रा में पानी भी पीती हैं। इससे उनकी त्‍वचा भी ग्‍लोइंग नजर आती है। आप भी सोनम कपूर का ये रूटीन अपनाकर खुद को फ‍िट रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन 5 कारणों से रोजाना रात में सोने से पहले करना चाह‍िए पैरों की मालिश, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

    य‍ह भी पढ़ें: गर्मियों में उल्‍टा-सीधा खाने से खराब हाे गई है Gut Health, तो 5 फलों को जरूर बनाएं डाइट का ह‍िस्‍सा