Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूजी या ओट्स, अच्छी सेहत के लिए कौन-सा चीला है बेहतर? यहां जान लें जवाब

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 07:07 PM (IST)

    आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। नाश्ते में चीला एक लोकप्रिय विकल्प है, पर सूजी और ओट्स में से कौन सा बेहतर है, यह जानना जरूरी है। सूज ...और पढ़ें

    सूजी चीला या ओट्स चीला: सेहत के लिए क्या है बेहतर विकल्प? (Picture Credit- AI Generated)

    सूजी चीला या ओट्स चीला: सेहत के लिए क्या है बेहतर विकल्प? (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. सूजी चीला एक हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता है

    2. ओट्स चीला फाइबर और प्रोटीन भरपूर से होता है

    3. अपनी पसंद के अनुसार चीला चुन सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह के नाश्ते में चीला हमेशा से ही कई लोगों की पहली पसंद रहा है। यह भारतीय रसोई में बनने वाला एक स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। आमतौर पर इसे बेसन और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, जो अपना वेट मैनेज करना चाहते हैं। 

    साथ ही इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद के मुताबिक मसाले भी मिला सकते हैं और नाश्ते के अलावा यह दोपहर या रात के खाने में भी एक लाइट ऑप्शन होता है। चीला कई तरह से बनाए जा सकते हैं, लेकिन इसमें से सूजी चीला और ओट्स चीला सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। हालांकि, अक्सर मन में सवाल आता है कि आखिर इन दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर और हेल्दी होता है। आइए जानते हैं सूजी चीला और ओट्स चीला में से क्या है ज्यादा हेल्दी- 

    सूजी चीला के फायदे

    सूजी में फैट कम होता है और यह पचाने में आसान होता है। बच्चों, बड़ों या बीमारी से उबर रहे लोगों के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें गाजर, पालक या शिमला मिर्च जैसी कुछ सब्जियां मिलाकर आप इसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर एक व्यंजन बना सकते हैं। कुल मिलाकर, सूजी का चीला एक आसान और संतुलित नाश्ता है। खासकर तब जब आप कुछ हल्का लेकिन पौष्टिक खाना चाहते हैं। 

    ओट्स चीला के फायदे

    फाइबर और प्रोटीन की बात करें, तो ओट्स चीला सबसे बेहतरीन विकल्प है। ओट्स बीटा-ग्लूकेन से भरपूर होते हैं, जो एक घुलनशील फाइबर है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे ओट्स चीला डायबिटीज के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है। 

    खबरें और भी

    इसके अलावा, ओट्स गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं और वेट मैनेजमेंट में मददगार हो सकते हैं। अगर आप फिटनेस का ध्यान रखते हैं या सिर्फ हाई प्रोटीन वाला वेजिटेरियन नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो ओट्स चीला एक बेहतरीन विकल्प है।

    सूजी चीला और ओट्स चीला- क्या है बेहतर?

    सूजी और ओट्स चीला, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपकी पसंद के मुताबित आप इनमें में से किसी एक को ब्रेकफास्ट के लिए चुन सकते हैं। चाहे आप हल्का और आरामदायक कुछ खाना चाहें या पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर, हर तरह की सुबह के लिए एक चीला मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है सूजी का चीला, 30 मिनट में झटपट हो जाएगा तैयार

    यह भी पढ़ें- नाश्ते में बनाएं 'वेजिटेबल आटा चीला', स्वाद और सेहत दोनों में है बेमिसाल; पढ़ें रेसिपी