यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: दूध, दही नहीं पसंद, तो प्रोटीन और कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए खाएं ये दाल
Health Tips दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आप कई बीमारियों से बच ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: दाल भारतीय खाने का मुख्य व्यंजन होती है। ये प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। सभी दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। सबसे ज्यादा प्रोटीन दाल में ही पाया जाता है, जो शरीर के विकास के लिए सहायक है। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में दाल शामिल करते हैं, तो शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी दूर होगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। तो आइए जानते हैं, प्रोटीन की पूर्ति के लिए किन दालों को खाने में शामिल करना जरूरी है।
चना दाल
चना दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसके अलावा चना में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाएजाते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो अपनी डाइट में चना दाल शामिल कर सकते हैं। यह दाल ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में भी मदद करती है।
मसूर दाल
मसूर दाल प्रोटीन, आयरन, , विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसकी दाल काफी स्वादिष्ट होती है। चाहें तो आप इसे सब्जी में भी शामिल कर खा सकते हैं। यह दाल शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करती है।
अरहर दाल
अरहर दाल में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। इस दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। अगर आप डायबिटीज और हार्ट के मरीज हैं, तो अपनी डाइट में अरहर दाल जरूर शामिल करें।
खबरें और भी
उड़द दाल
उड़द दाल प्रोटीन और विटामिन-बी का समृद्ध स्रोत है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से पाचन ठीक रहता है। इसके अलावा उड़द दाल में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik