यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vitamin- B12 Deficiency: विटामिन-बी12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, इन 4 फूड आइटम्स का सेवन होगा लाभदायक
Vitamin- B12 Deficiency विटामिन-बी12 की कमी से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसकी कमी से मानसिक सेहत पर भी असर पड़ता है। आप डाइट में इन फूड् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin- B12 Deficiency: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सारे विटामिन्स की जरूरत होती है, लेकिन बॉडी में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाए, तो आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हालांकि खानपान में बदलाव कर आप विटामिन्स की कमी को दूर कर सकते हैं। आज आपको विटामिन-बी12 के बारे में बताएंगे कि इस पोषक तत्व की कमी से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं...
विटामिन-बी12 की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं
- थकान, मतली, वजन कम होना।
- त्वचा का रंग पीला दिखना।
- मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
- आंखों की रोशनी में कमी।
-हड्डियों से संबंधित बीमारी।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में आप कुछ फूड आइटम्स को शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, इन हेल्दी फूड्स के बारे में...
1. मछली खाएं
मछली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इसके सेवन से विटामिन-बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। आप साल्मन मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं, यह विटामिन-बी12 का रिच सोर्स है।
2. डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें
डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध, दही, पनीर में विटामिन-बी12 सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से आप विटामिन-बी 12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
3. अंडे खाएं
अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-बी12 अच्छी मात्रा में मौजूद है। शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं।
4. ब्रोकली खाएं
ब्रोकली विटामिन-बी12 और फोलेट से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप इस पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
