यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मियों में मसालेदार खाना बिगाड़ सकता है सेहत, फिट रहने के लिए खाएं ये 5 फूड्स
अगर आप गर्मियों में प्यास बुझाने और कुछ खाने का विकल्प एक साथ ढूंढ रहे हैं तो नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है। नारियल पानी पीकर आप खुद को हाइड्रेट रख सकते ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में मसालेदार खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मसालेदार खाना आपके पेट को खराब भी कर सकता है। अक्सर गर्मियों में मसाले वाला खाना कई लोगों को सूट नहीं करता।
कई लोगों को स्किन एलर्जी हो जाती है तो कई लोगों को पेट की समस्या की दिक्कत हो जाती है। आज हम आपको गर्मियों में कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिन्हें आपने ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए। इससे आपकी एक तो सेहत बनती है तो दूसरी और आप बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
यह भी पढ़ें : शहद में मिलाकर खा लीजिए बस ये 4 चीजें, 28 दिन में बॉडी में दिखेंगे हैरतअंगेज बदलाव
1. तरबूज
तरबूज गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और लाइकोपीन होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। तरबूज एक ऐसा फल है जिसे आप गर्मियों में कितनी मात्रा में खा लीजिए। इससे आपका मन नहीं भरेगा। वहीं दूसरी तरफ इस फल को खाने से शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता है।
2. दही
दही गर्मियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। आप दही में प्याज और उबले हुए आलू डालकर रायता भी बना सकते हैं। इसके साथ ही दही में आप कच्चा खीरा डालकर एक अलग अंदाज में रायता तैयार कर सकते हैं।
3. सलाद
सलाद गर्मियों में शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। इसमें विटामिन, मिनरल, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सलाद के तौर पर आप खीरा, काले चने, फूल गोभी आदि फल और सब्जियां खा सकते हैं। यह आपकी सेहत बनाने में काफी मददगार होते हैं।
खबरें और भी
4. नारियल पानी
अगर आप गर्मियों में प्यास बुझाने और कुछ खाने का विकल्प एक साथ ढूंढ रहे हैं तो नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है। नारियल पानी पीकर आप खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। इसके साथ ही कच्चा नारियल भी खाकर भूख भी मिटा सकते हैं। नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
5. फल
फल गर्मियों में शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन फूड्स को अपने आहार में शामिल करके आप गर्मियों में फिट और स्वस्थ रह सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
(4).jpg)