यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिट एंड फाइन रहने के साथ चाहिए लंबी उम्र भी, तो आज और अभी से शुरू कर दें बैलेंस डाइट लेना
प्लोस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार अगर एक महिला 20 साल की उम्र में बेहतर आहार लेना शुरू करती है तो वह अपने जीवनकाल को 10 साल तक बढ़ा सकत ...और पढ़ें

आपने अक्सर एक्सपर्ट्स को ये कहते सुना होगा कि स्वस्थ जीवनशैली और स्वस्थ आहार अपनाकर आप कई सारी बीमारियों से न केवल दूर रख सकते हैं बल्कि उनसे निजात पाने में भी यह डिसाइडिंग फैक्टर प्ले करता है। डाइट में जरूरी बदलाव कर आप लगभग 13 साल तक अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं। प्लोस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अगर एक महिला 20 साल की उम्र में अपने खानपान पर ध्यान शुरू करती है, तो वह अपनी उम्र को 10 साल तक तो वहीं पुरुष 13 साल जिंदगी में जोड़ सकता है।
कैसे दिया गया रिसर्च को अंजाम?
नार्वे के रिसर्चर्स ने महिला और पुरुष की लंबी उम्र में खानपान की कितनी भूमिका है इस लेकर रिसर्च की।
इसके लिए एक ऐसा डेटा शामिल किया गया कि रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड खाने वाले पुरुष या महिला की लंबी उम्र में क्या संबंध है।
दूसरा डेटा बैलेंस डाइट वालों का लिया गया, जिनके आहार में फल, साग-सब्जी की प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।
इनके तुलनात्मक अध्ययन के बाद ही निष्कर्ष निकाले गए और फिर उनका संकलन कर दावे किए गए।
60 की उम्र में भी फायदा
- संतुलित आहार की शुरुआत 60 साल की उम्र में भी कर सकते हैं, इससे महिलाएं अपनी लाइफ को 8 साल तक और पुरुष करीब नौ साल बढ़ा सकते हैं।
- हरी सब्जियों के तो इतने फायदे हैं कि रोजाना इसके सेवन से 80 साल के सीनियर सिटीजन्स को भी कई फायदे होते हैं। सकता है।
क्या कहना है एक्सपर्ट का?
ट्रू हेल्थ इनिशिएटिव के अध्यक्ष और फाउंडर डॉ. डेविड काट्ज ने कहा कि संतुलित आहार स पुरानी बीमारी का खतरा कम हो जाता है और समय से पहले मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है।
उनके मुताबिक, इसका अर्थ है लंबी उम्र। सबसे ज्यादा फायदेमंद फली वाले आहार होते हैं जिसमें सेम, मटर और मसूर आदि शामिल हैं।
वैसे साबुत अनाज के साथ ही अखरोट, बादाम और पिस्ता के रोजाना सेवन से भी कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।