Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stomach Pain: इन कारणों से होता है पेट में दर्द, जानें बचाव के 5 उपाय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 06:17 PM (IST)

    Stomach Pain लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर पेट दर्द की परेशानी से निजात पाया जा सकता है। पेट दर्द में कई बार लोग डॉक्टर से सलाह लिए बिना भी दवा खाने लगत ...और पढ़ें

    Stomach Pain खाने में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ से लोग बीमार पड़ जाते हैं, इससे पेट दर्द की समस्या होती है।
    Stomach Pain खाने में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ से लोग बीमार पड़ जाते हैं, इससे पेट दर्द की समस्या होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।  Stomach Pain: आपने महसूस किया होगा, अचानक से पेट में दर्द होने लगता है। कई बार अनहेल्दी खाने की वजह से भी पेट में दर्द होता है या ज्यादा देर तक भूखे रहने से भी पेट दर्द की समस्या होती है। हालांकि पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, तो आइए आज आपको इस लेख में पेट दर्द के मुख्य कारणों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    कब्ज

    पाचन शक्ती कमजोर होने के कारण कब्ज की समस्या होती है। अगर आप लंबे समय से कब्ज की परेशानी झेल रहे हैं तो आपको गैस, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार भोजन करने से भी पेट दर्द होता है।

    फूड पॉयजनिंग

    बदलते मौसम में अक्सर लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो जाते हैं। खाने में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ से लोग बीमार पड़ जाते हैं। इससे लगातार पेट में दर्द और गैस के लक्षण नजर आते हैं।

    दस्त

    फूड एलर्जी के कारण दस्त की समस्या उत्पन्न होती है। इसमें भी पेट दर्द हो सकता है।

    पेट दर्द से राहत पाने के लिए करें ये 5 उपाय

    पानी

    पानी आपके पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए जब आपको प्यास लगें या समय-समय पर अवश्य पानी पिएं। आप नेचुरल पेय पदार्थ का भी सेवन कर सकते हैं। जैसे- नारियल पानी, मौसमी का जूस, संतरे का जूस आदि।

    साफ-सफाई का ध्यान रखें

    खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं।

    तनाव

    कुछ लोगों को तनाव की वजह से पेट दर्द की समस्या होती है। इसलिए तनावमुक्त रहें। ऐसा करने के लिए आप योगा कर सकते हैं।

    खाने का रखें ध्यान

    तैलीय या मसालेदार भोजन करने से बचें। यह आपके पेट दर्द के समस्या को बढ़ाता है और आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है। इसलिए खाने में फाइबर युक्त भोजन का प्रयोग करें।

    भोजन को चबाकर खाएं

    अगर आप भोजन को बिना चबाएं खाते हैं, तो इससे आपके पेट में गैस बनता है और पचने में भी दिक्कत आती है। इससे पेट में दर्द होता है। बेहतर यही है कि आप भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel