Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stomach Pain: पेट के निचले भाग में दर्द है इन 5 गंभीर बीमारियों का संकेत, जरा सी अनदेखी पड़ सकती है भारी

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 12:18 PM (IST)

    कई लोगों को पेट दर्द की शिकायत रहती है। यह एक आम समस्या जिसकी कई वजह हो सकती हैं। लेकिन पेट के विशेष हिस्से में दर्द की वजह गंभीर बीमारियां भी हो सकती ...और पढ़ें

    5 गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है पेट के निचले भाग का दर्द
    5 गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है पेट के निचले भाग का दर्द

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stomach Pain: पेट दर्द एक आम समस्या है, जिससे अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। पेट में होने वाले इस दर्द की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन हम अक्सर आम समस्या होने के कारण इसे अनदेखा कर देते हैं और किसी पेनकिलर या घरेलू उपाय से इसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। इन उपायों से कुछ समय के लिए तो पेट दर्द से निजात मिल जाती है। लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या काफी गंभीर रूप भी ले सकती है। दरअसल, पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द की कई गंभीर वजह हो सकती हैं। पेट के इस हिस्से में दर्द की वजह फ्लू, हर्निया, एपेंडिसाइटिस और कैंसर तक हो सकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप बिना किसी लापरवाही के इस लिए तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप भी इस तरह से दर्द से परेशान हैं, तो हम आपको बताएंगे इसके कुछ प्रमुख और गंभीर कारणों के बारे में-

    किडनी की पथरी

    अगर आपके पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द बना हुआ है, तो इसकी वजह किडनी की पथरी हो सकती है। इन दिनों कई लोगों में यह समस्या देखने को मिल रही है। शरीर में यह स्वास्थ्य स्थिति है, कैल्शियम जमा होने के कारण होती है। किडनी में होने वाली इन पथरी के आकार अलग-अलग हो सकते हैं। छोटे आकार के पत्थर मूत्र प्रणाली के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन बड़े आकार से पत्थर निकल नहीं पाते हैं, जिससे पीठ के निचले हिस्से, पेट और कमर में गंभीर दर्द की समस्या होने लगती है।

    अपेंडिसाइटिस

    अगर आप लगातार पेट के नीचे दाएं तरफ होने वाले दर्द से परेशान हैं, तो यह अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है। अपेंडिक्स बड़ी आंत के पास एक ट्यूब जैसी संरचना होती है, जिसमें सूजन होने से अपेंडिसाइटिस की समस्या होने लगती है। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, दस्त, उल्टी, कमजोरी, भूख न लगना आदि शामिल हैं।

    पीरियड्स क्रैम्प्स

    अक्सर माहवारी के दौरान की पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है। पीरियड्स क्रैम्प्स की समस्या पेट के निचले दोनों भागों में महसूस होती है। कई महिलाओं में यह समस्या काफी गंभीर होती है। इसकी वजह से कई बार मतली या उल्टी, दस्त और सिरदर्द भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या आईबीएस

    इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या आईबीएस एक ऐसी दीर्घकालिक स्थिति है, जो हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। आसान शब्दों में समझें तो यह आंतों के खराब होने वाली एक स्थिति है, जिसकी वजह से ही पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है। इसकी वजह से दस्त, कब्ज, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    कैंसर

    लगातार पेट में दर्द और नाभि के ऊपर वाले हिस्से में बेचैनी की वजह पेट का ट्यूमर हो सकती है। इसके अलावा पेट में सूजन या तरल पदार्थ के उत्पन्न होने की वजह कैंसर हो सकता है। अमेरिकन कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक दर्द, अपच और सीने में जलन पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik