Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शुभ-अशुभ नहीं, इस विटामिन की कमी का संकेत है आंखों का फड़कना, नॉर्मल समझकर बिल्कुल न करें अनदेखा

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 03:56 PM (GMT+05:30)

    आंखों का फड़कना (eye twitching causes) जिसे लोग शुभ या अशुभ मानते हैं लेकिन असल में शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। तनाव और थकान भी इस ...और पढ़ें

    आंखों का फड़कना विटामिन की कमी या सिर्फ एक अंधविश्वास? (Picture Credit- Freepik)
    आंखों का फड़कना विटामिन की कमी या सिर्फ एक अंधविश्वास? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आंख फकड़ने को लोग अक्सर शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते हैं।
    2. हालांकि, ऐसा कुछ विटामिन की कमी के कारण होता है।
    3. साथ ही स्ट्रेस और थकान भी इसका एक खास वजह है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने बचपन से भी यह सुना होगा कि आंखों का फड़कना (eye twitching causes) शुभ या अशुभ संकेत देता है। पुराने जमाने में ऐसा माना जाता है कि आंखों के फड़कने से कुछ अच्छा या बुरा हो सकता है। यही वजह है कि हमने से ज्यादा लोग इसे सही मानकर आज तक फॉलो करते आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों के फड़कने के पीछे साइंटिफिक वजह भी होती है।दरअसल, ऐसा शरीर में एक खास विटामिन की कमी के कारण होता है।

    आंखों का फड़कना शुभ या अशुभ है- इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी को कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन इसके पीछे मेडिकल साइंस में एक खास वजह बताई है। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं किस वजह से फड़कती है आंखें-

    यह भी पढ़ें- आंखाें के सामने नजर आ रहे काले धब्बे? Eye Cancer हो सकता है कारण; 8 लक्षणों से करें बीमारी की पहचान

    क्यों फकड़ती है आंख?

    आंख फड़कने के पीछे के कारणों की बात करें, तो इसकी दो वजह होती हैं। आमतौर पर स्ट्रेस और थकान की वजह से सबसे ज्यादा आंख फड़कने की समस्या होती है, लेकिन शरीर में कुछ विटामिन की कमी की वजह से भी ऐसा होता है। ऐसा विटामिन-बी12 या विटामिन-डी की कमी के कारण होता है, जो हमारे शरीर के सही विकास के लिए एक जरूरी विटामिन माना जाता है। इसकी कमी कई समस्याओं का कारण बनती है और आंखों का फड़कना इन्हीं में से एक है।

    इस विटामिन की कमी है जिम्मेदार

    अब आप यह तो जान गए कि विटामिन-बी12 या डी की कमी के कारण कई बार आंख फड़कने की समस्या होती है, लेकिन ऐसा होता क्यों है? दरअसल, विटामिन बी12 और विटामिन डी दो ऐसे पोषक तत्व है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए आंखों की अच्छी सेहत के लिए शरीर में इनकी कमी को पूरा करना जरूरी है।

    खबरें और भी

    ऐसे दूर करें कमी

    अपनी हाथों को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर में इन दिनों विटामिन की कमी को दूर करना जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लो फैट मीट, दालें और फलियां शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

    इन दोनों विटामिन के अलावा कुछ और पोषक तत्वों की कमी भी आंख फकड़ने का कारण बनती हैं। इन पोषक तत्वों में मैग्नीशियम या इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल है, जिन्हें आप डाइट में सुधार पर पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- धुंधली होती नजर के हो सकते हैं कई कारण, जानें इसकी वजह और कब लें डॉक्टर की सलाह