विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Strawberry: कैंसर ही नहीं दिल की बीमारियों से भी बचाती है यह छोटी-सी बेरी, जानें इसके अन्य फायदे

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 01 Oct 2023 02:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2023 05:09 PM (IST)

स्ट्रॉबेरी लाल रंग का एक बेहद जूसी फ्रूट होता है जो बेरी फैमिली से आता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा ...और पढ़ें

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी
सेहत के लिए काफी फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी

HighLights

  1. स्ट्रॉबेरी एक बेहद स्वादिष्ट फल है।
  2. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  3. आइए जानते हैं क्या है इसके फायदे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Strawberry: आइस क्रीम, मॉकटेल, केक और भी कितनी ही चीजें हैं, जिनमें स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल होता है। इसका फ्लेवर आपकी जीभ के लिए ट्रीट से कम नहीं होता। यह एग्जॉटिक बेरी सिर्फ आपके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के मिनरल जैसे पौटेशियम,मैंगनीज और विटामिन पाए जाते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल-दिमाग और त्वचा के लिए बेहद गुणकारी है अखरोट, जानें इसे रोज खाने के फायदे

दिल का रखता है ख्याल

स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड को कम करने में फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड कम होने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा। इसके साथ ही यह ग्लूकोस के ब्रेक डाउन की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर कम रहता है और डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।

कैंसर से बचाव

स्ट्रॉबेरी में काफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेशन और इन्फ्लेमेशन को रोकता है। इसमे एल्जिक ऐसिड पाया जाता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव में कारगर होता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं,जो ब्रेन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है। फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी होने के कारण यह ब्रेन सेल के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे आपकी मेमोरी कमजोर नहीं होती और डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के घाव भरने में मदद करता है। यह रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की  संभावना को भी कम करता है और शरीर में बी-सेल और टी-सेल बनाने में भी मदद करता है, जो हमारे शरीर के फाइटर सेल होते हैं और बीमारियों से लड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 मिलेट्स, आज ही करें डाइट में शामिल

गट की सेहत के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी हमारी आंतों में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक माइक्रोब्स के लिए फायदेमंद होती हैं, जिसके कारण पाचन क्रिया में मदद मिलती है। ये माइक्रोब हमारी गट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इनके पनपने के लिए आंत की स्थिति अच्छी होना आवश्यक है। स्ट्रॉबेरी कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में कारगर है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।