Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Pollution: वायु प्रदूषण बन सकता है इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह, इन तरीकों से खुद को बनाएं एक्टिव

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 02:01 PM (IST)

    हवा की गुणवत्ता बिगड़ने की वजह से कई खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए वायु प्रदूषण से बचाव करना काफी आवश्यक है। इस कारण से हमारी आउड डोर ए ...और पढ़ें

    वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ सकता है सेडेंटरी लाइफस्टाइल का खतरा
    वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ सकता है सेडेंटरी लाइफस्टाइल का खतरा

    HighLights

    1. वायू प्रदूषण का बढ़ता स्तर कई बीमारियों की वजह बन सकता है।
    2. एक स्टडी में पाया गया है कि वायू प्रदूषण सेडेंटरी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देता है।
    3. डांसिंग, योगा और इंडोर एक्सरसाइज की मदद से घर पर रहते हुए भी एक्टिव रहा जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Air Pollution: वायु प्रदूषण एक बहुत गंभीर चुनौती बनकर हमारे सामने खड़ी है। AQI लेवल बढ़ता स्तर, कई बीमारियों की वजह बन सकता है। यह न केवल फेफड़ों से संबंधित बीमारियों बल्कि दिल की बीमारियां, डायबिटीज, इनफर्टिलिटी और डिमेंशिया, जैसी खतरनाक बीमारियों की वजह बन सकता है। वायु प्रदूषण से बचाव का सबसे कारगर तरीका है, घर के बाहर कम से कम निकलना। इसी से जुड़ी एक स्टडी में पता चला है कि वायु प्रदूषण की वजह से सेडेंटरी लाइफस्टाइल को बढ़ा सकता है। यह स्टडी जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुई है। आइए जानते हैं क्या पाया गया इस स्टडी में और कैसे वायु प्रदूषण से बचाव के साथ-साथ कैसे कर सकते हैं सेडेंटरी लाइफस्टाइल से बचाव।

    क्या पाया गया स्टडी में?

    लीसेस्टर विश्वविद्यालय की एक स्टडी के मुताबिक, वायु प्रदूषण का वर्तमान स्तर हर दिन 22 मिनट तक सेडेंटरी लाइफस्टाइल में वृद्धि हो सकती है। इस वजह से कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण की वजह से लोग ज्यादातर कोशिश करते हैं कि वे अपने घरों में ही रहें और बाहर कम से कम निकलें। इस वजह से उनकी लाइफस्टाइल काफी इनएक्टिव हो सकती है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों की एक्सरसाइज करने की क्षमता कम हो सकती है, जिस कारण से भी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इस कारण से फीडबैक लूप में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: स्टडी में सामने आया COVID-19 से बचाव का तरीका, जानें क्या है प्लांट-बेस्ड डाइट का इससे कनेक्शन

    इसलिए जरूरी है कि आप वायु प्रदूषण से बचाव करने के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल को भी एक्टिव रखने की कोशिश करें। ऐसा करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    डांसिंग

    घर के भीतर एक्टिव रहने का सबसे बेहतर तरीका है, डांसिंग। डांस करने से आपकी बॉडी की एक्सराइज होती है, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप चाहें तो अकेले या अपने परिवारजनों के साथ मिलकर डांस कर सकते हैं। यह आपके लिए एक फन फैमिली एक्टिविटी भी हो सकती है।

    योग

    योग करने से आपकी बॉडी फिट रहती है और इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होती। इसलिए आप योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें। इससे आपकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    स्क्रीन टाइम कम करें

    ज्यादा समय तक फोन चलाने या टीवी देखने के लिए हम एक ही जगह पर कई देर तक बैठे रहते हैं। इस कारण से हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि स्क्रीन टाइम कम करें। इसके बदले आप अपने घर में थोड़ी देर टहल सकते हैं।

    इंडोर एक्सरसाइज

    अपने घर में आप स्कवॉट्स, जंपिंग जैक्स, प्लैंक्स जैसी कई एक्सरसाइज आसानी से कर सकते हैं। इससे आपकी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ेगी और आप फिट रहेंगे। इसलिए अपने घर में ही लाइट एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।

    फन-फैमिली टाइम

    अपने घर में ही आप अपने परिवारजनों के साथ मिलकर कोई ऐसी एक्टिविटी कर सकते हैं, जो आपको फिजिकली एक्टिव रहने में मदद करे। जैसे, आप चाहें तो हूला हूप्स का इस्तेमाल कर, एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने में आपको मजा भी आएगा और आप फिजिकली एक्टिव भी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण बिगाड़ सकता है आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    Picture Courtesy: Freepik