Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना बस इतने किलोमीटर कर लीजिए Walk, डिप्रेशन की समस्या हो जाएगी दूर! जानिए सही तरीका

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 11:12 AM (GMT+05:30)

    Walking benefit वॉक करना एक बेहतर आदत है। कई लोग रोजाना वॉक तो करते हैं लेकिन उन्हें इसका लॉन्ग टर्म में कोई फायदा नहीं मिल पाता। वजह होती है कि उन्ह ...और पढ़ें

    Walking speed : हर इंसान को रोजाना वॉक करने की आदत डालनी चाहिए।
    Walking speed : हर इंसान को रोजाना वॉक करने की आदत डालनी चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पैदल चलना सेहत के लिए काफी अच्छा है। पैदल चलने वाले तंदुरुस्त तो रहते ही हैं साथ ही काफी एक्टिव रहते हैं। इसलिए कोशिश यह करनी चाहिए कि रोजाना आप पैदल चलें। लेकिन हर किसी के जहन में यह सवाल रहता है कि पैदल तो चलना है लेकिन पैदल कितना चलना है जिससे सेहत ठीक रहे।

    यह सवाल दिमाग में आना भी वाजिब है। लेकिन इसके अलग-अलग जवाब लोग देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पैदल चलना कितना जरूरी है और पैदल चलने से कितने फायदे हैं। ऐसे में आपको यह भी जानना चाहिए कि रोजाना आपने कितने कदम चलना है। 

    वॉक करना एक अच्छा व्यायाम है, लेकिन यदि आप इसके फायदे नहीं देख पा रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ कारण हैं जिनकी वजह से वॉक करने के बावजूद फायदा नहीं हो पा रहा है।

    यह भी पढ़ें : 50 की उम्र में भी दिखेंगी 30 साल की, बस इन हेल्दी टिप्स को पढ़कर सेट करें अपना Daily Routine

    वॉक की गति और दूरी: यदि आप बहुत धीमी गति से या बहुत कम दूरी पर वॉक कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। इसलिए बहुत धीमी गति से चलने वालों को वॉकिंग का उतना फायदा नहीं मिल पाता जितना तेज गति से चलने वालों को मिलता है।

    खबरें और भी

    रेगुलर करें वॉक: आप नियमित रूप से वॉक नहीं कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। कई लोग गैप लेकर वॉक करते हैं जो फिर सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता। इसलिए रेगुलर वॉक की आदत डालें। अगर आप रोजाना 5 हजार कदम से ज्यादा चल रहे हैं तो यह काफी अच्छा है। स्टडी बताती है कि आपको डिप्रेशन से दूर रहने के लिए कम से कम 7500 कदम चलने चाहिए। 

    वॉक के दौरान मोबाइल का यूज: अगर आप वॉक के दौरान अन्य गतिविधियां जैसे कि मोबाइल फोन का उपयोग या संगीत सुनना कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। वॉक करते हुए केवल वॉक ही करें। अगर आप अपने दिमाग को किसी अन्य जगह पर लगाते हैं तो वॉक का फायदा नहीं ले पाएंगे। 

    वॉक के बाद आराम: रोजाना वॉक के बाद पर्याप्त आराम नहीं ले रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं होंगे। कोशिश करें कि वॉक करने के बाद आप कुछ देर आराम करें। रोजाना कितना चलना है पैदल, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि उम्र, वजन, और स्वास्थ्य लक्ष्य।

    आम तौर पर, वयस्कों के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना अनुशंसित होता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पैदल चलने की गति और दूरी भी महत्वपूर्ण हैं। आदर्श रूप से, आपको मध्यम गति से चलना चाहिए और रोजाना कम से कम 5-7 किलोमीटर चलना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : बार-बार Hand wash से आपकी भी है हाथ धोने की आदत? अब भूलकर भी न करें ये गलती- जान लीजिए नुकसान