विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस रंग के फल में छुपा है सेहत का राज, रोजाना खाने से दूर होगा Depression

Published: Wed, 26 Feb 2025 05:01 PM (IST)

ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर संतरा सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल ...और पढ़ें

डिप्रेशन दूर करेगा संतरा (Picture Credit- Freepik)
डिप्रेशन दूर करेगा संतरा (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. संतरा कई लोगों का पसंदीदा फल होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।
  2. हाल ही में इसे लेकर एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है।
  3. स्टडी के मुताबिक रोजाना एक संतरा खाने से डिप्रेशन का खतरा दूर होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से कई सारी समस्याओं से राहत मिलती हैं। यही वजह है कि लोग अपनी पसंद के मुताबिक डाइट में अलग-अलग फल शामिल करते हैं। संतरा इन्हीं फलों में से एक है, जो विटामिन-सी का बढ़िया सोर्स माना जाता है। अब हाल ही में इसे लेकर एक स्टडी सामने आई है। आइए जानते हैं इस ताजा अध्ययन के बारे में-

क्या कहती है स्टडी?

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं के एक नए अध्ययन के मुताबिक रोजाना एक संतरा खाने से व्यक्ति में डिप्रेशन का खतरा 20% तक कम हो सकता है। यह स्टडी माइक्रोबायोम में प्रकाशित की गई है।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिकल इंस्ट्रक्टर और मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के डॉ राज मेहता के नेतृत्व में हुए अध्ययन में पाया गया कि संतरे में सिट्रस गट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के विकास को बढ़वा देता है, जो मूड बेहतर करने वाले दो ब्रेन केमिकल सेरोटोनिन और डोपामाइन के प्रोडक्शन को प्रभावित करता है।

यह भी पढ़ें-  रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज खाने से मिलेंगे 6 फायदे, बस मालूम होना चाहिए खाने का सही तरीका

महिलाओं पर किया गया अध्ययन

इस स्टडी में 100,000 से ज्यादा महिलाओं के डेटा को देख गया, जिसमें उन्होंने अपनी डाइट और हेल्थ के बारे में पूरी जानकारी दी थी। खास बात यह थी कि इस शोध में सिर्फ खट्टे फलों से डिप्रेशन के कम होने का संबंध पाया गया, सेब और केले जैसे अन्य फलों से खाने से ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया। ऐसा क्यों होता है, रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में इसका भी पता लगाया।

ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सिट्रस गट में पाए जाने वाले एक प्रकार के बैक्टीरिया, फेकैलिबैक्टेरियम प्रुस्निट्जी (एफ. प्रुस्निट्जी) के विकास को बढ़वा देता है। इससे न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन और डोपामाइन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है, जो मूड बेहतर करने वाले दो बायोलॉजिकल मॉलीक्यूल है।

मूड-बूस्टर है ऑरेंज

अध्ययन करने वाले डॉक्टर राज मेहता के मुताबिक रोजाना एक संतरा खाने डिप्रेशन को मैनेज करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसके लिए पहले से चल रही एंटी-डिप्रेसेंट मेडिसिन की भी जरूरत पड़ेगी। भविष्य में, खट्टे फल खाना शायद डिप्रेशन मैनेजमेंट की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसमें ये ट्रेडिशनल फार्मास्यूटिकल्स भी शामिल हैं, लेकिन इससे पहले कि हम यह निष्कर्ष निकाल सकें, उसके लिए अभी और शोध की जरूरत पड़ेगी।

Source

  • Microbiome Journal: https://microbiomejournal.biomedcentral.com/articles/10.1186/s40168-024-01961-3

यह भी पढ़ें- शरीर में पोषण की कमी नहीं होने देंगी 5 दालें, फायदे जानकर कटोरी भर-भर खाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।