विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sugar Free Diet: कम करना चाहते हैं शुगर इनटेक, तो ये डाइट है आपके लिए बेहद फायदेमंद

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 06 Oct 2023 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2023 12:02 PM (IST)

शुगर हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए शुगर ...और पढ़ें

शुगर फ्री डाइट से नहीं होंगी सेहत की समस्याएं
शुगर फ्री डाइट से नहीं होंगी सेहत की समस्याएं

HighLights

  1. चीनी कई बीमारियों का कारण होता है।
  2. शुगर फ्री डाइट से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
  3. जानें शुगर फ्री डाइट के फायदे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sugar-Free Diet: मीठा खाने से खुद को रोकना बेहद ही मुश्किल काम है। मीठा खाना हमारी जीभ के लिए ट्रीट से कम नहीं होता। खाने को मीठा बनाने के लिए सबसे ज्यादा शुगर यानी चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन शुगर खाने में जितना अच्छा लगता है, यह हमारी सेहत के लिए उतना ही खराब भी होता है।

यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीज हैं, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

एक्स्ट्रा शुगर से वजन बढ़ने, डायबिटीज, हार्ट डिजीज की समस्याएं होने की संभावना अधिक हो जाती है। हालांकि शुगर हमारी सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। इस समस्या का उपाय शुगर फ्री डाइट हो सकता है। इसमें आप अपने खाने में बाहर से शुगर ऐड नहीं करते। आइए जानते हैं क्या फायदे होते हैं शुगर फ्री डाइट के और क्या-क्या शामिल कर सकते हैं आप अपनी इस डाइट में।

क्या फायदे हैं शुगर फ्री डाइट के?

दांतो की सेहत

शुगर हमारे दांतों के लिए हानिकारक होता है। इससे दांतों में सड़न और मसूड़ों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। शुगर फ्री डाइट खाने से मुंह में एसिड कम बनता है, जिससे दांत सुरक्षित रहते हैं।

हार्ट हेल्थ

चीनी की मात्रा खाने में अधिक होने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है,जो दिल की बीमारियों का कारण हो सकता है। इसलिए डाइट से शुगर कम करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है और दिल स्वस्थ्य रहता है।

ब्लड प्रेशर

अधिक शुगर वाले खान-पान से बीपी बढ़ने की समस्या अधिक होती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी बढ़ता है, जिससे डायबिटीज की समस्या हो सकती है। शुगर फ्री डाइट की मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

वजन कम

ज्यादा शुगर वाले खाने में कैलोरी अधिक होती है, इसके साथ ही इसमें फाइबर भी कम होता है। इस कारण से वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में खाने से शुगर कट करने से वजन कम हो सकता है।

लिवर हेल्थ

ज्यादा शुगर फैटी लिवर का कारण बन सकता है, जो लिवर से जुड़ी और कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए शुगर फ्री डाइट फैटी लिवर की संभावना को कम कर लिवर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है।

यह भी पढे़ं: फैटी लिवर बन सकता है कैंसर का कारण, जानें इससे बचाव के उपाय

क्या न खाएं

  • कोई भी खाना जिसमें अलग से चीनी मिलाई जाती है, उसका सेवन न करें। जैसे- फ्रूट जूस, चाय, कॉफी।
  • डेजर्ट यानी खाने के बाद मीठा जैसे केक, आइसक्रीम आदि खाने से बचें।
  • रिफाइन्ड ग्रेन जैसे व्हाइट ब्रेड न खाएं।
  • प्रोसेस्ड फूड में शुगर मिलाया जाता है, इसलिए इन्हें न खाएं।
  • फ्लेवर्ड दूध और दही, मेपल सिरप, कॉफी क्रीमर आदि को न खाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik