यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Summer Foods: शरीर में पानी की कमी को पूरा करेंगे ये फल और सब्जियां, आज ही करें डाइट में शामिल
Summer Foods गर्मियों में मौसम में अक्सर पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में कई बार पानी पीने के बाद भी इसकी कमी रहती है। ऐ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Foods: गर्मी का मौसम आते ही लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगते हैं। खानपान से लेकर पहनावे तक लोग इस मौसम में खुद को ढालने के लिए कई तरह के बदलाव करते हैं। साथ ही इस मौसम में शरीर को पानी की भी ज्यादा जरूरत होती है। यही वजह है कि गर्मी में लोगों को काफी प्यास लगती है, जिसकी वजह से पानी का सेवन बढ़ जाता है।
लेकिन कई बार पानी की कमी की वजह से व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। गर्मियों में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का होना एक आम समस्या है, ऐसे में पानी के अलावा आप कुछ फलों और सब्जियों के सेवन से भी शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में-
तरबूज
गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में तरबूज भी काफी मिलने लगते हैं। शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए तरबूज एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसे खाने से न सिर्फ शरीर ठंडा रहता है,बल्कि इससे हमारा पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। तरबूज में 92 फीसदी पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। ऐसे में गर्मियों में तरबूज खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
खीरा
गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा। 95 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरा न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करता है, बल्कि इसे खाने से हीटस्ट्रोक से भी बचाव होता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम दिमाग की सेहत को भी काफी दुरुस्त करता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मस्तिष्क को बेहतर काम करने में मदद करता है।
खबरें और भी
संतरा
अगर गर्मियों में आपके शरीर में पानी की कमी महसूस होने लगी है, तो संतरा खाना आपेक लिए गुणकारी होगा। इसमें मौजूद पोटैशियम और करीब 90% पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में सहायक होता है। इतना ही नहीं संतरा इम्युनिटी मजबूत बनाने के साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता है।
स्ट्रॉबेरीज
अन्य बेरीज की तुलना में स्ट्रॉबेरीज का सेवन गर्मी में काफी फायदेमंद होता है। इसमें 91 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी पूरा करने में सहायक होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट और मैंगनीज जैसे तत्व डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी कई बीमारियों से लड़ने में मददगार होते हैं।
मशरूम
मशरूम एक ऐसी सब्जी है, जो काफी हाइड्रेटिंग होती है। इसमें मौजूद विटामिन-बी2 और डी जैसे पोषक तत्व कई सारी समस्याओं में गुणकारी होते हैं। मशरूम में 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जिसके रोजाना सेवन से थकावट दूर करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik