Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में वॉक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? जान लें सही टाइम‍िंग और इसके फायदे

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 08:51 AM (IST)

    सुबह और शाम में वॉक करने से हेल्थ को कई फायदे म‍िलते हैं। वॉक करना एक कारगर एक्सरसाइज है और इसमें मेहनत भी कम लगती है। हालांक‍ि गर्मियों में कई लोग गल ...और पढ़ें

    गर्मियों में वॉक करने की क्‍या है सही टाइमिंग? (Image Credit- Freepik)
    गर्मियों में वॉक करने की क्‍या है सही टाइमिंग? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए मॉर्निंग वॉक जरूरी है।
    2. वॉक करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाह‍िए।
    3. गर्मी में सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत होती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना पड़ता है। इसके लि‍ए लोग हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करते हैं। हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियों का सेवन करते हैं। रसीले और मौसमी फलों को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं। योगा और व्यायाम करने से भी खुद को सेहतमंद रखा जा स‍कता है। गर्मी के द‍िनों में पसीना बहुत आता है। इस कारण लोग वॉक करने से कतराते हैं। कई बार उन्‍हें वॉक करने का सही समय भी नहीं मालूम होता है। इससे वो गलत‍ियां कर बैठते हैं।

    अगर आपको भी गर्मी में वॉक करने का सही समय और इससे म‍िलने वाले फायदों के बारे में नहीं मालूम है तो ये लेख आपके काम आ सकता है। आज हम आपकाे इन सबक बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    सुबह या शाम: सही समय चुनें

    गर्मी में वॉक करने का सबसे बेहतर समय सुबह 5:30 से 7:30 के बीच या फिर शाम को 6:30 के बाद का होता है। इस समय सूरज की किरणें तेज नहीं होती हैं और तापमान भी कम होता है, जिससे शरीर पर अधिक दबाव नहीं पड़ता। दोपहर के समय चलना शरीर को डीहाइड्रेट कर सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।

    कितनी देर चलना है?

    अगर आप वजन घटाने के मकसद से चल रहे हैं तो रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट तक तेज गति में वॉक करना सही हो स‍कता है। शुरुआत में अगर शरीर इसके लिए तैयार नहीं है तो 15-20 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय और स्पीड दोनों बढ़ाएं।

    खबरें और भी

    ध्यान रखें ये बातें

    • खूब पानी प‍िएं
    • हल्के और सूती कपड़े पहनें
    • सनस्क्रीन लगाना न भूलें
    • शरीर के संकेतों को समझें

    गर्मी में वॉक करने के फायदे

    • ब्र‍िस्‍क वॉक से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इससे आपका वजन तेजी से कम होता है।
    • खाना खाने के कुछ समय बाद हल्की वॉक करने से डाइजेशन बेहतर होता है। इससे अपच और गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं।
    • सुबह या शाम वॉक करने से शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन दोनों बेहतर होता है। इससे पूरे दिन थकान कम लगती है।
    • गर्मियों में वॉक करने से मूड बेहतर होता है। इससे स्‍ट्रेस को भी कम क‍िया जा सकता है।
    • रोजाना वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल न‍ियंत्र‍ित रहता है।
    • वॉक करने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, इससे स्‍क‍िन ग्लोइंग बनती है।
    • वॉकिंग से शरीर को थकावट महसूस होती है और साथ ही दिमाग शांत होता है, जिससे नींद की क्‍वाल‍िटी में सुधार होता है।

    य‍ह भी पढ़ें: Walking vs Running: वेट लॉस के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? ज्यादातर लोग रहते हैं कन्फ्यूज!

    यह भी पढ़ें: जिम ट्रेनर भी नहीं चाहेगा कि आप जानें Walking के 8 सीक्रेट, वजन घटाना हो जाएगा कई गुना आसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।