यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: सीने में जलन से हैं परेशान, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
Health Tips कई बार हर्ट बर्न यानी सीने में जलन मसालेदार या अधिक खाने से भी होता है। ऐसे में लोग दवाइयां खाने लगते हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों सीने में जलन एक बहुत आम समस्या बनती जा रही है।
- ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Health Tips: आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होती हैं। कई बार हम कुछ ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना खा लें, तो सीने में जलन होने लगती है। इन दिनों सीने में जलन एक बहुत आम समस्या बनती जा रही है। खासकर फास्ट फूड खाने के कारण यह समस्या अक्सर होती है। ऐसे में लोग दवाइयों की मदद लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयां खाना भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। सीने की जलन को आप घर में मौजूद कुछ सुपरफूड की मदद से भी शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
ओट्स
ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही यह पेट की एसिडिटी को कम करके हार्ट बर्न होने की संभावना को भी कम करता है।
दही
एसिडिटी के कारण अगर आपके सीने में जलन हो रही है, तो दही का सेवन कर सकते हैं। दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है, जो गट हेल्थ को दुरुस्त रखता है, इसके सेवन से हार्ट बर्न की समस्या दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कढ़ी पत्ता, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
अदरक
अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होती है, जिससे ये कई समस्याओं को खत्म करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। पेट से संबंधित समस्या और अच्छे पाचन में अदरक काफी सहायक होता है। हार्ट बर्न की समस्या हो, तो अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है।
साबुत अनाज
होल ग्रेन यानी साबुत अनाज फाइबर, विटामिन-बी, आयरन, फोलेट आदि जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साबुत अनाज में मौजूद फाइबर पेट के एसिड को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे सीने की जलन शांत होती है।
खबरें और भी
केला
केला एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। जिससे सीने में जलन की समस्या दूर होती है।
यह भी पढ़ें: किडनी को डैमेज कर सकती हैं ये आदतें, आज ही करें इनमें बदलाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik