यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cinnamon & Lukewarm Water Benefits: गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं बस 1 चम्मच दालचीनी, दूर करें कई सारी दिक्कतें
Cinnamon Lukewarm Water Benefits दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन वजन कम करने क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cinnamon & Lukewarm Water Benefits: साबुत या खड़े मसालों का ज्यादातर इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इन मसालों का काम सिर्फ जायकों की लजीज़ बनाना ही नहीं है, बल्कि ये सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाते हैं।
दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व
दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, विटामिन, नियासिन, थियामिन, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। जानेंगे आज इसी के बारे में।
1. वजन कम करने में मददगार
गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। ये आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, जिससे वजन कम करना आसाना होती है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे भूख कम लगती है और आप बेवजह ईटिंग नहीं करते।
2. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत
दालचीनी में पॉलीफेनॉल के साथ ही एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन आपको सर्दी-जुकाम और कई संक्रामक बीमारियों से भी बचा सकता है।
खबरें और भी
3. डायबिटीज में फायदेमंद
दालचीनी ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन शरीर में इंसुलिन के लेवल को कम रखता है। संतुलित मात्रा में इसे लेने से डायबिटीज के मरीजों को कई लाभ मिलते हैं।
4. पीसीओएस की समस्या में
महिलाओं में आजकल पीसीओएस की समस्या काफी कॉमन हो चुकी है। हॉर्मोन्स के बदलाव की वजह से सिस्ट छोटी होने के साथ ओवरी का साइज बढ़ जाता है। ऐसे में गर्म पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर पीना इस समस्या में आराम पहुंचाता है। इससे पीरियड्स में पेट पेन में भी लाभ हो सकता है।
5. पेट संबंधी समस्याओं में
गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन पेट संबंधी समस्याओं में भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह आपको कब्ज और अपच की दिक्कत से छुटकारा दिला सकता है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन पेट में एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम दूर करता है।
Pic credit- freepik