गर्मी नहीं फिर भी आता है पसीना? Cold Sweat के ये कारण भूलकर भी न करें नजरअंदाज
शरीर को ठंडा रखने के लिए शरीर से नेचुरली पसीना निकलता है, लेकिन मेहनत का कोई काम किए बिना या गर्मी ना होने पर भी ऐसा होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता ...और पढ़ें

बैठे-बैठे आता है ठंडा पसीना, तो जानें इसके कारण (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
तनाव, संक्रमण, हार्मोनल बदलाव, लो बीपी हो सकते हैं कारण
हृदय रोग, सदमा, डिहाइड्रेशन भी ठंडे पसीने की वजह
लगातार पसीना आने पर डॉक्टरी सलाह लेना महत्वपूर्ण है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोल्ड स्वेट या डायफोरेसिस में व्यक्ति को बिना एक्सरसाइज या गर्मी के ही बैठे-बैठे ही पसीना आ जाता है। यह सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों या किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस तरह कोल्ड स्वेट या ठंडे पसीने आने की क्या वजहें हो सकती हैं और कब डॉक्टरी सलाह जरूरी हो जाती है।
ठंडे पसीने आने के ये हो सकते हैं कारण
- स्ट्रेस और एंग्जाइटी: शरीर जब किसी चीज से फाइट या फ्लाइट के मोड में होता है तो ठंडे पसीने आना नैचुरल प्रक्रिया है। जब कोई बेहद डरा हुआ हो, एंग्जाइटी महसूस कर रहा हो तो ऐसा होता है।
- इन्फेक्शन या बीमारी: इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका शरीर किसी बीमारी या इंफेक्शन से लड़ रहा है। कोल्ड, फ्लू, निमोनिया और टीबी जैसी परेशानियां होने पर बुखार और पसीना आता है। हालांकि, एचआईवी और टीबी में रात के समय ज्यादा पसीना आता है।
- हॉर्मोनल बदलाव: हॉर्मोन के स्तर में होने वाले बदलाव, खासकर महिलाओं में, कोल्ड स्वेट की वजह बन सकते हैं। आमतौर पर ऐसा प्रीमेनोपॉज, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी या फिर डायरॉइड डिसऑर्डर की स्थिति में होता है।
- लो ब्लड प्रेशर: अगर अचानक ही ब्लड प्रेशर बेहद लो हो जाए तो शरीर हाइपोग्लाइसेमिया के जरिए प्रतिक्रिया देता है। जिससे घबराहट, चक्कर और कोल्ड स्वेट जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- शॉक की स्थिति में: अचानक कोई गहरा सदमा लगा हो या ट्रॉमा हुआ हो तो ठंडे पसीने आना, दिल की धड़कन तेज हो जाना और चेहरा पीला पड़ जाने जैसी परेशानी हो सकती है।
- हार्ट डिजीज: हार्ट अटैक की स्थिति में भी ठंडे पसीने आ सकते हैं। हार्ट इस स्ट्रेस और ऑक्सीजन की सप्लाय कम होने की स्थिति से लड़ता है। इस दौरान सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या सिर में हल्कापन भी महसूस हो सकता है।
- डिहाइड्रेशन: जब शरीर से जरूरत से ज्यादा फ्लूइड निकल जाता है तो उसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और बुखार व ठंड लगने की समस्या हो जाती है।
ऐसे में दिखाएं डॉक्टर को
- बिना किसी वजह के लगातार ठंडा पसीना आ रहा हो
- पसीना आने की वजह से रोजमर्रा के काम करने में परेशानी आ रही हो
- इसके साथ वजन अचानक कम हो जाए, पेट सही से साफ ना हो या लगातार बुखार बना रहे
क्या ठंडे पसीने को रोका जा सकता है
वैसे तो ठंडा पसीना आने की हर वजह को रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ हद तक ये तरीके मददगार हो सकते हैं:
- शरीर को हाइड्रेट रखें
- ढीले-ढाले, कॉटन कपड़े पहनें
- उन ट्रिगर्स को पहचान कर उनसे बचें
- स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें
- प्रिस्क्राइब की गई दवाओं को लेना ना भूलें
- वजह जानकर उसका सही उपचार कराएं
यह भी पढ़ें- सेल्युलाइट कम करने से पहले जान लीजिए ये 5 मिथ, तभी दिखेगा असली रिजल्ट
यह भी पढ़ें- स्मोकिंग, शुगर और हाई बीपी से दूरी... और बुढ़ापे में मिलेगी 13 साल ज्यादा डिमेंशिया-फ्री जिंदगी, स्टडी में खुलासा
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।