Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में भी हो सकते हैं Vitamin D की कमी का शिकार, शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो तुरंत हो जाएं सावधान

    Updated: Fri, 17 May 2024 05:34 PM (IST)

    विटामिन डी का सबसे बेहतर स्त्रोत है धूप। लेकिन फिर भी गर्मियों में तेज धूप होने के बावजूद विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हो सकती है। ऐसा इसल ...और पढ़ें

    Vitamin D Deficiency में नजर आते ये लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)
    Vitamin D Deficiency में नजर आते ये लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में धूप में कम से कम समय बिताने के कारण विटामिन डी की कमी हो सकती है।
    2. विटामिन डी की कमी के कारण कमजोर हड्डियां, कमजोर इम्युनिटी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
    3. इसकी कमी के लक्षणों की मदद से इसका जल्दी पता लगाकर, इससे बचाव किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin D Deficiency Symptoms: गर्मी का मौसम मतलब तेज धूप। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी होना थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये सच है कि गर्मियों में तेज धूप होने के बावजूद लोगों में Vitamin D की कमी हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि धूप तेज होने की वजह से लोग बाहर कम निकलते हैं या अगर निकलते भी हैं, तो खुद को ढक कर निकलते हैं। आपको बता दें कि हर व्यक्ति की स्किन विटामिन डी अलग-अलग मात्रा में बनाती है। इसके पीछे का कारण उम्र, स्किन टोन, सनस्क्रीन और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करता है।

    हमारी स्किन धूप से ही विटामिन डी बनाती है, जो हमारी हड्डियों, दिमाग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है। ऐसे में इसकी कमी के क्या लक्षण हो सकते हैं यह जानना बेहद जरूरी है, ताकि हम समय रहते उचित उपायों की मदद से इसकी कमी को दूर कर सकें। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) के क्या लक्षण नजर आ सकते हैं।

    हड्डियों और जोड़ों में दर्द

    शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियों और जोड़ों में बेवजह दर्द की शिकायत होने लगती है। जैसे कि कमर में, घुटनों में, हाथों की उंगलियों के जोड़ों में आदि। इसके साथ ही, शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

    बार-बार बीमार पड़ना

    शरीर में विटामिन डी की कमी से हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कोई भी इन्फेक्शन जल्दी होता है, जिससे हम बार-बार किसी न किसी बीमारी का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ सकती है।

    खबरें और भी

    Vitamin D Deficiency

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: महिलाओं में ज्यादा होता है Osteoporosis का खतरा, इन टिप्स की मदद से करें इससे बचाव

    मूड स्विंग होना

    विटामिन डी की कमी का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से मूड स्विंग होने लगते हैं। इतना ही नहीं, व्यक्ति बेवजह दुखी भी महसूस करता है।

    थकान और सुस्ती महसूस होना

    विटामिन डी की कमी से व्यक्ति थोड़ा काम करने पर भी थकान महसूस करने लगता है। इतना ही नहीं, उसका किसी काम में मन नहीं लगता है और वह हमेशा सुस्ती महसूस करता है।

    घाव या चोट का जल्दी ठीक न होना

    विटामिन डी की कमी से शरीर में लगने वाला कोई भी चोट या घाव जल्दी नहीं भरते हैं। इसका कारण है शरीर में हीलिंग प्रोसेस का धीमा होना।

    गंभीर परिणाम

    लंबे समय तक विटामिन डी की कमी के कुछ गंंभीर परिणाम हो सकते हैं, जैसे कि आस्टियोपोरोसिस और आस्तियोमलेशिया। इनमें आस्टियोपोरोसिस में हड्डियों का कमजोर होकर जल्दी से टूट जाती हैं और आस्तियोमलेशिया में दातों के विकार, हड्डियों में विकार, छोटा कद, नाजुक हड्डियां आदि समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी की वजह बन सकते हैं ये फैक्टर्स