Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-E Deficiency: विटामिन-ई की कमी से दिखाई देते हैं ये लक्षण, दूर करने के लिए खाएं ये चीजें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 02:23 PM (IST)

    Vitamin-E Deficiency अगर शरीर में विटामिन-ई की कमी हो जाए तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इस विटामिन की कमी से त्वचा और स्कैल्प संबंधी ...और पढ़ें

    Vitamin-E Deficiency: शरीर में विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स
    Vitamin-E Deficiency: शरीर में विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin-E Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन्स की जरूरत होती है। उन्हीं में से एक है विटामिन-ई। त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ई का महत्वपूर्ण योगदान है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इस विटामिन की कमी से सेहत के साथ त्वचा और बालों को भी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं, विटामिन-ई की कमी के लक्षण और इसकी कमी को दूर करने के लिए किन चिजों का सेवन करें।

    विटामिन-ई की कमी के लक्षण 

    - इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।

    - मांसपेशियां कमजोर हो सकती है, जिससे चलने-फिरने, उठने-बैठने में समस्या हो सकती है।

    - हाथ-पैर सून्न हो सकते हैं।

    - आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

    - स्किन और स्कैल्प संबंधित समस्या।

    विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

    1.बादाम खाएं

    बादाम में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। शरीर में विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए कच्चे बादाम का सेवन कर सकते हैं।

    2.डाइट में पालक शामिल करें

    पालक आयरन से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें विटामिन-ई भी पाया जाता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पालक का सेवन कर सकते हैं।

    3.एवोकाडो को बनाएं डाइट का हिस्सा

    एवोकाडो में विटामिन-ई उच्च मात्रा में पाया जाता है। शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए एवोकाडों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    4.केले खाएं

    केला में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम पोटैशियम, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से विटामिन-ई की कमी को दूर किया जा सकता है।

    5. सूरजमुखी के बीज

    सूरजमुखी के बीज में  विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से विटामिन-ई की कमी को पूरा कर सकते हैं। ा

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik