Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Contraception Day 2024: बिना डॉक्टर से पूछे Oral Contraceptive Pills लेने की गलती पड़ सकती है भारी

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 07:29 AM (IST)

    अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां (Contraceptive Pills) काफी असरदार तरीका माना जाता है। हालांकि ये गोलियां बिल्कुल सुरक्षित मानी जा ...और पढ़ें

    डॉक्टर की सलाह लिए बिना Oral Contraceptive Pills लेने की भूल न करें (Picture Courtesy: Freepik)
    डॉक्टर की सलाह लिए बिना Oral Contraceptive Pills लेने की भूल न करें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Oral Contraceptive Pills अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का असरदार तरीका है।
    2. गर्भनिरोधक गोलियां बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।
    3. इसके कारण सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए मार्केट में कई तरीके मौजूद हैं। कंडोम से लेकर गर्भनिरोधक गोलियों (Oral Contraceptive Pills) तक, कई असरदार तरीके हैं, जो प्रेग्नेंसी से बचने में मदद करते हैं। इसी बारे में लोगों को और जागरुक बनाने के लिए हर साल 26 सितंबर को World Contraception Day मनाया जाता है। इस दिन फैमिली प्लानिंग और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में लोगों को जानकार और सजग बनाने की कोशिश की जाती है।

    इन सभी में गर्भनिरोधक गोलियां काफी असरदार मानी जाती हैं। कई महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए भी ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह लिए इन्हें लेना अपनी सेहत से खिलवाड़ करने (Birth Control Pill Ke Nuksan) जैसा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम बिना डॉक्टर की सलाह लिए गर्भनिरोधक गोलियों को लेने के नुकसान (Contraceptive Pills Side Effects) के बारे में जानेंगे।

    इस बारे में (Birth Control Pill Ke Nuksan) जानने के लिए हमने डॉ. आस्था दयाल (सी.के. बिरला अस्पताल, गुरुग्राम की स्त्रीरोग एवं प्रसुति विभाग की निदेशक) से बात की। आइए जानें इस बारे में उन्होंने क्या कहा।

    यह भी पढ़ें: कितना खतरनाक हो सकता है बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात की गोली लेना?

    डॉ. दयाल बताती हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों को बिना किसी डॉक्टर की सलाह के लेने में काफी जोखिम हो सकता है। इन गोलियों में हार्मोन्स होते हैं, जो हर व्यक्ति के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं होता। इसके कारण मितली, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स और अनियमित ब्लीडिंग जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। कुछ महिलाओं में इन गोलियों की वजह से ब्लड क्लॉटिंग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी रहता है। खासकर अगर वो स्मोक करती हैं या उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।

    गर्भनिरोधक गोलियों के अन्य दुष्परिणाम

    • मासिक धर्म में बदलाव- इनके कारण मेंसुरल साइकिल प्रभावित हो सकता है, जिससे ब्लीडिंग कम हो सकता है, अनियमित हो सकती है या पूरी तरह से रुक सकती है।
    • टेंडर ब्रेस्ट- इन गोलियों के लेने का एक सामान्य नुकसान टेंडर ब्रेस्ट भी हैं।
    • सिरदर्द- कुछ महिलाओं को इन गोलियों को लेने से सिरदर्द हो सकता है।
    • डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT)- इस कंडीशन में नसों में खून का थक्का बन जाता है। आमतौर पर पैरों में। DVT गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि पल्मनरी एम्बोलिज्म (PE), जो फेफड़ों में खून का धक्का बनने की वजह से होता है।

    अगर आप कोई दवा लेती हैं, तो संभावना होती है कि गर्भनिरोधक गोलियां उनके साथ रिएक्ट कर जाएं और उनके प्रभाव को कम कर दें। इसके कारण भी कई नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, गर्भनिरोधक गोलियों का डोज सही न हो तो हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है, जिसके कारण भविष्य में गर्भधारण करने में समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा अपने डॉक्टर से मिलकर अपनी मेडिकल हिस्ट्री और जरूरतों के बारे में बात करें, ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है Cervical Cancer, जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें