विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Curry Leaves Benefits: खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है कढ़ी पत्ता, जानें इसके फायदे

Published: Wed, 31 Jan 2024 08:19 PM (IST)

Curry Leaves भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है। खासतौर पर यह दक्षिण भारतीय व्यंजनों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता ...और पढ़ें

गुणों का खजाना है कढ़ी पत्ता, जानें इसके फायदे
गुणों का खजाना है कढ़ी पत्ता, जानें इसके फायदे

HighLights

  1. कढ़ी पत्ता कई व्यंजनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  2. खासतौर पर दक्षिण भारतीय खाना इसके बिना अधूरा माना जाता है।
  3. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Curry Leaves Benefits: कढ़ी पत्ता हर किसी भी साउथ इंडियन डिश की जान होती है। इसकी तेज महक हर व्यंजन का स्वाद बढ़ा देती है। दाल, सांभर, चटनी, उपमा, डोसा, पोहा जैसी अनेक व्यंजनों का जायका कढ़ी पत्ता के बिना अधूरा है। लेकिन स्वाद बढ़ाने के साथ कढ़ी पत्ता के और भी कई फायदे हैं। यह विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है, जो यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कढ़ी पत्ता के गजब के फायदे-

यह भी पढ़ें- कढ़ी पत्ता या नीम की पत्तियां, बालों के स्वास्थ्य के लिए कौन है ज्यादा बेहतर?

कफ दूर करे

कढ़ी पत्ता में मौजूद विटामिन सी कफ से बचाव करने में सक्षम होता है।

खून की कमी को दूर करे

कढ़ी पत्ता में पाए जाने वाला फॉलिक एसिड खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज को कढ़ी पत्ता चबाना चाहिए, इससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ब्लड ग्लूकोज लेवल अचानक से जब घटता है, तो कढ़ी पत्ता इसे नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

कढ़ी पत्ता में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

आंखों के लिए है जरूरी

कढ़ी पत्ता में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और कैटरेक्ट जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

मॉर्निंग सिकनेस दूर करे

कढ़ी पत्ता चबाने से प्रेग्नेंट महिलाओं में होने वाला मॉर्निंग सिकनेस और उल्टी-मितली जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

बालों को चमकाए

कढ़ी पत्ता में मौजूद विटामिन ए, बी और ई बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों का झड़ना कम करता है।

स्किन का रखे ख्याल

फ्री रेडिकल से स्किन डैमेज को बचाने में कढ़ी पत्ता सहायक होता है। यह स्किन पर दिखने वाला फाइन लाइन्स और झुर्रियों को घटाने में भी मददगार है।

कैंसर की संभावना कम करे

कढ़ी पत्ता में मौजूद कार्बाजोल एल्कालॉयड जैसे कंपाउंड में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के कैंसर से बचाव करते हैं।

हार्ट संबंधी समस्याओं से बचाए

कढ़ी पत्ता ब्लड कॉलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल दोनों को कम करता है। साथ ही यह एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण कॉलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकता है, जो कि हार्ट की आर्टरी पर प्लाक जमने से रोकता है और हार्ट अटैक जैसे खतरों को दूर करता है।

यह भी पढ़ें- क्या जलने पर तुरंत लगाना चाहिए टूथपेस्ट, जानें ऐसे ही कुछ आम मिथक और उनका सच

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।