Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Corn: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन दुरुस्त करने तक, कई समस्याओं का रामबाण इलाज है मक्का

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 11:22 AM (IST)

    Benefits of Corn अलग-अलग तरह के अनाज हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। मक्का इन्हीं अनाजों में से एक है जिसे लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

    सेहत के लिए बेहद गुणकारी है कॉर्न
    सेहत के लिए बेहद गुणकारी है कॉर्न

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Corn: मक्का यानी कॉर्न एक स्वस्थ अनाज है, जो फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। यह आंखों और पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। मक्का दुनिया के सबसे लोकप्रिय अनाजों में से एक है। इसे दुनिया भर में कई सारी किस्मों में उगाया जाता है। पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न इसकी लोकप्रिय किस्में हैं।

    लोग इसे कई अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। स्वाद में बेहतरीन यह अनाज गुणों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप अभी तक कॉर्न से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कॉर्न से होने वाले कुछ फायदों के बारे में-

    पाचन के लिए बेहतर

    कॉर्न फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जिसे खाने से आपके पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलता है। फाइबर की मदद से आपको मल त्यागने में आसानी होती है। साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज आदि से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

    दिल के लिए अच्छा

    मक्का एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह हार्ट को नुकसान से बचाता है। मक्के में घुलनशील फाइबर भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

    खबरें और भी

    कैंसर का खतरा कम करे

    कॉर्न में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आपके सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं, जो कैंसर का खतरा बन सकते हैं। मक्के में कैरोटीनॉयड भी होता है, जिसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं।

    आंखों के लिए गुणकारी

    कॉर्न में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह दोनों कैरोटीनॉयड आंखों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपकी आंखों को उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (एएमडी) से बचाने में मदद कर सकते हैं, जो वृद्ध वयस्कों में अंधेपन का एक प्रमुख कारण है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करे

    फाइबर का एक अच्छा स्रोत होने की वजह कॉर्न ब्लड स्ट्रीम में शुगर के अब्जॉर्प्शन को कम करता है। इसकी वजह से डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करे

    मक्का विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन सी आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और घाव को ठीक करने में आपकी मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik