यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विटामिन-डी बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट हैं दिन के ये 3 घंटे, बिना सप्लीमेंट्स के हो जाएगी कमी दूर
विटामिन-डी की कमी (Vitamin-D Deficiency) ज्यादातर लोगों में पाई जाती है। घर के अंदर ज्यादा समय बिताने की वजह से शरीर जरूरी मात्रा में विटामिन-डी नहीं ...और पढ़ें

HighLights
- कई लोगों में विटामिन-डी की कमी देखने को मिलती है
- धूप में कम समय बिताने और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण विटामिन-डी कम हो जाता है
- धूप में रोज कुछ देर बैठने से विटामिन-डी की कमी से बचा जा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में विटामिन-डी की कमी (Vitamin-D Deficiency) होने से कई परेशानियां हो सकती हैं, जैसे- हड्डियां कमजोर होना, कमजोर इम्युनिटी, डिप्रेशन आदि। इसलिए जरूरी है कि विटामिन-डी की कमी से बचा जाए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और घरों में बंद रहने की आदतों के कारण ज्यादातर लोगों में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है।
हालांकि, अच्छी खबर यह है कि सूरज की रोशनी से नेचुरली विटामिन-डी की कमी को दूर किया जा सकता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि दिन के किस समय (Best Time to Boost Vitamin-D) धूप लेना सबसे फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं कि विटामिन-डी बढ़ाने के लिए दिन के वो 3 सबसे बेस्ट घंटे कौन-से हैं।
यह भी पढ़ें- सप्लीमेंट्स नहीं, ये है विटामिन-डी की कमी दूर करने का सबसे बेस्ट तरीका, बस ध्यान रखें ये 3 बातें
विटामिन-डी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा समय
सूरज की किरणों से विटामिन-डी लेने के लिए सही समय के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच का समय विटामिन-डी अब्जॉर्ब करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान UVB किरणें सबसे ज्यादा होती हैं, जो त्वचा के संपर्क में आकर विटामिन-डी बनाती हैं।
कितनी देर धूप में बैठना चाहिए?
जिनकी त्वचा का रंग हल्का है, उन्हें 15-20 मिनट धूप में बैठना चाहिए। क्योंकि उनकी स्किन जल्दी विटामिन-डी बना लेती है। वहीं जिनकी स्किन का रंग डार्क होता है, उनकी स्किन को विटामिन-डी बनाने में समय लगता है। क्योंकि मेलानिन ज्यादा होने की वजह से विटामिन-डी आसानी से बन नहीं पाता। इसलिए इन्हें लगभग 30-40 मिनट तक धूप में बैठना चाहिए।
खबरें और भी
धूप लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
- सीधे धूप में बैठें, कांच की खिड़की के पीछे बैठने से विटामिन-डी नहीं मिलता।
- शरीर का कम से कम 40% हिस्सा (हाथ, पैर, पीठ) पर सीधी धूप पड़नी चाहिए।
- सनस्क्रीन लगाकर धूप में न बैठें, क्योंकि यह विटामिन-डी का अब्जॉर्प्शन कम हो सकता है।
- ज्यादा देर तक धूप में न रहें, वरना सनबर्न या डिहाइड्रेशन हो सकता है।
विटामिन-डी की कमी के लक्षण कैसे होते हैं?
- थकान और कमजोरी महसूस होना
- हड्डियों और जोड़ों में दर्द
- बार-बार बीमार पड़ना
- बालों का झड़ना
- डिप्रेशन और मूड स्विंग्स
- घावों का देरी से भरना
अगर आपको भी ये लक्षण नजर आते हैं, तो आपको अपने विटामिन-डी लेवल की जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर से बात करनी चाहिए। रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच कुछ देर धूप में बैठने से विटामिन-डी की कमी दूर करने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही विटामिन-डी से भरपूर फूड्स, जैसे- अंडे, मछली, दूध और मशरूम को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- बच्चों में विटामिन-डी की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान
Source:
Royal Osteoporosis Society: https://theros.org.uk/blog/vitamin-d-welcome-to-the-sunlight-zone/
Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/15050-vitamin-d-vitamin-d-deficiency