विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीर का सारा कैल्शियम चूस लेती ये 5 चीजें, तुरंत छोड़ दें वरना खोखली हो जाएंगी हड्डियां

Published: Thu, 03 Jul 2025 10:08 AM (IST)

क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो शरीर से कैल्शियम को खत्म कर देती हैं। हालांकि ...और पढ़ें

हड्डियों का सारा कैल्शियम खींच लेती हैं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)
हड्डियों का सारा कैल्शियम खींच लेती हैं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं
  2. कुछ फूड्स शरीर में कैल्शियम कम कर देती हैं
  3. हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर फूड्स खाने चाहिए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी मिनरल कैल्शियम होता है। इसलिए अगर शरीर में कैल्शियम कम होने लग जाए (Calcium Deficiency), तो हड्डियों में दर्द, दांत में दर्द, मसल पेन जैसी कई परेशानियां हमें घेरना शुरू कर देती हैं। आमतौर पर हम मानते हैं कि डाइट में कैल्शियम की कमी की वजह से ये दिक्कतें हो रही हैं।

लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें (Foods Which Reduce Calcium) भी खा रहे होते हैं, जो हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को खत्म करने लगती हैं। इसकी वजह से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आइए जानें किन फूड्स को खाने से शरीर में कैल्शियम कम हो सकता है।

नमक

ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा सोडियम बाहर निकालती है। इस प्रक्रिया में कैल्शियम भी शरीर से बाहर निकल जाता है। इसलिए ज्यादा नमक खाने से हड्डियों की डेंसिटी कम हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, पैक्ड स्नैक्स और अचार जैसी चीजों में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इन्हें खाने से बचें। खाने में नमक की मात्रा का ध्यान रखें और रोजाना सिर्फ 5 ग्राम ( लगभग 1 चम्मच) से ज्यादा नमक न खाएं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ दूध या दही में नहीं, इन वेजिटेरियन फूड्स में भी है भरपूर Calcium; आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

कैफीन

कैफीन से भरपूर ड्रिंक्स जैसे कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को बाधित करते हैं। ज्यादा कैफीन पीने से यूरिन के जरिए कैल्शियम का नुकसान होता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

इसलिए दिन में 2 कप से ज्यादा कॉफी न पिएं और कॉफी या चाय पीते हैं, तो डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स, जैसे- दूध, दही खाएं, ताकि कैल्शियम की कमी न हो।

शराब

शराब पीना भी हड्डियों के लिए हानिकारक है। यह कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को कम करता है और हड्डियों के निर्माण में शामिल सेल्स को प्रभावित करता है। लंबे समय तक शराब पीने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शराब बिल्कुल न पिएं और कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर डाइट लें।

सॉफ्ट ड्रिंक्स (कार्बोनेटेड ड्रिंक्स)

कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो शरीर में कैल्शियम के साथ रिएक्शन करके उसे कम कर देता है। इससे हड्डियों की डेंसिटी घटती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी, छाछ या फ्रूट जूस पिएं।

हाई प्रोटीन डाइट

प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा नॉन-वेज, सप्लीमेंट्स या प्रोटीन शेक लेते हैं, तो यह कैल्शियम को यूरिन के जरिए बाहर निकाल सकता है। खासकर एनिमल प्रोटीन में सल्फर और एमिनो एसिड होते हैं, जो कैल्शियम लॉस को बढ़ाते हैं। इसलिए बैलेंस्ड मात्रा में प्रोटीन लें। प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, जैसे- दाल, सोयाबीन, नट्स को डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें: अगर दूध नहीं पीते, तो इन 5 ड्रिंक्स से दूर करें कैल्शियम की कमी; हड्डियों में भर जाएगी लोहे जैसी ताकत

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।