Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंफ्लेमेशन की वजह से भी बढ़ सकता है बॉडी वेट, इन 5 फूड्स से होगी शरीर की सूजन कम

    Updated: Sun, 04 May 2025 10:25 AM (IST)

    शरीर में इंफ्लेमेशन (सूजन) बढ़ने की वजह से आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है खासकर अगर सूजन लंबे समय तक बनी रहे। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की वजह से जोड़ों ...और पढ़ें

    Anti Inflammatory Diet: इन फूड्स से मिलेगी इंफ्लेमेशन से राहत (Picture Courtesy: Freepik)
    Anti Inflammatory Diet: इन फूड्स से मिलेगी इंफ्लेमेशन से राहत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. लंबे समय तक इंफ्लेमेशन बनी रहने की वजह से शरीर को नुकसान होता है
    2. क्रॉनिक इंफ्लेमेशन के कारण दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है
    3. Anti Inflammatory Diet से सूजन कम करने में मदद मिलती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंफ्लेमेशन (Inflammation) यानी सूजन शरीर का एक नेचुरल रिएक्शन है, जो इन्फेक्शन या चोट से लड़ने में मदद करती है। हालांकि, लंबे समय तक बनी रहने वाली क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कई गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, दिल की बीमारियों और कैंसर का कारण बन सकती है।

    लेकिन खानपान (Anti Inflammatory Diet) में सुधार करके हम शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स (Foods To Fight Inflammation) के बारे में, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मददगार हैं।

    foods to fight inflammation

    (Picture Courtesy: Freepik)

    शरीर की सूजन कम करने के लिए फूड्स (Anti Inflammatory Foods)

    हल्दी (Turmeric)

    हल्दी को इंफ्लेमेशन कम करने के लिए सबसे असरदार मसाला माना जाता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नाम के कंपाउंड में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द, गठिया और अन्य सूजन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

    कैसे खाएं?

    • दूध में हल्दी मिलाकर गोल्डन मिल्क बनाएं।
    • सब्जियों या दाल में हल्दी का इस्तेमाल करें।
    • ब्लैक पेपर के साथ लेने से करक्यूमिन का अब्जॉर्प्शन बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: सेहत की जादुई चाबी है Anti-Inflammatory Diet, चंद दिनों में दूर होगी थकान और सुपरफास्ट बनेगा दिमाग

    अदरक (Ginger)

    अदरक में जिंजरोल कंपाउंड पाया जाता है, जो एक स्ट्रॉन्ग एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ मांसपेशियों और जोड़ों की सूजन को भी कम करता है।

    कैसे खाएं?

    • अदरक की चाय बनाकर पिएं।
    • सूप या सब्जियों में कद्दूकस करके डालें।
    • कच्चा अदरक चबाने से भी फायदा होता है।

    फैटी फिश (Fatty Fish)

    सालमन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ये शरीर में सूजन पैदा करने वाले कंपाउंड्स (जैसे साइटोकाइन्स) को कम करते हैं और दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे खाएं?

    • हफ्ते में 2-3 बार फैटी फिश खाएं।
    • ग्रिल्ड या बेक्ड फिश स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

    बेरीज (Berries)

    स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फल एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करके सूजन को कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

    कैसे खाएं?

    • सुबह नाश्ते में बेरीज को ओटमील या दही के साथ लें।
    • स्मूदी बनाकर पिएं।
    • ताजा बेरीज को स्नैक्स के रूप में खाएं।

    हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens)

    पालक, केल, ब्रोकली और मेथी जैसी हरी सब्जियों में विटामिन-के, विटामिन-सी और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। ये फाइबर से भरपूर होती हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती हैं।

    कैसे खाएं?

    • सलाद या सब्जी के रूप में पकाकर खाएं।
    • सूप या जूस बनाकर डाइट में शामिल करें।
    • स्मूदी में मिलाकर पिएं।

    यह भी पढ़ें: Arthritis का दर्द कम करने के लिए इन एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।