Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Blood Pressure: हाई बीपी से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 12:32 PM (IST)

    High Blood Pressure अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुछ तरह के फूड्स हाई ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मदद कर स ...और पढ़ें

    High Blood Pressure: हाई बीपी के मरीज डाइट में शामिल करें ये फल
    High Blood Pressure: हाई बीपी के मरीज डाइट में शामिल करें ये फल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Blood Pressure: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। अगर हाई बीपी को कंट्रोल न किया जाए, तो इसके कारण कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बना रहता है। जो लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खाने में सोडियम का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा ट्रांस फैट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। आज इस लेख में आपको कुछ ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

    1. बेरीज़

    बेरीज में एंथोसायनिन नामक तत्व पाया जाता है, यह एक प्रकार का फ्लेवोनाइड है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है। यह फल हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    2. कीवी

    कीवी में मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बल्ड प्रेशर को कम कर सकते हैं। हाई बीपी के मरीज डेली डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं। यह इस बीमारी में ज्यादा प्रभावी माना जाता है।

    3. तरबूज

    यह फल बीपी के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमें पोटैशियम, लाइकोपीन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, तरबूज खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    4. केला

    केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह पोटैशियम, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में केला का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता है।

    5. संतरा 

    संतरा में विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में प्रभावी साबित हो सकता है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो नियमित रूप से संतरे का सेवन करें। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik